1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बीमार मां के लिए लॉकडाउन में मुंबई से दिल्ली आईं स्वरा भास्कर

बीमार मां के लिए लॉकडाउन में मुंबई से दिल्ली आईं स्वरा भास्कर

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2020 11:42 pm IST,  Updated : May 20, 2020 11:42 pm IST

स्वरा भास्कर अपनी मां की तबीयत होने की वजह से मुंबई से दिल्ली विशेष अनुमति लेकर आई हैं।

swara bhasker- India TV Hindi
स्वरा भास्कर Image Source : INSTAGRAM/SWARA BHASKER

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को जब पता चला कि उनकी मां को फ्रैक्चर हो गया है, तो वह विशेष अनुमति लेकर मुंबई से दिल्ली आईं। कोरोनावायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन में स्वरा ने अपनी कार से इस लंबी दूरी को तय किया।

उन्होंने कहा, "जब मुझे पता चला कि मेरी मां गिर गई हैं और उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्च र हो गया है, तो मैं बेहद परेशान हो गई। उस वक्त मुझे जल्द से जल्द दिल्ली भागने का ख्याल आया, ताकि मैं उनकी देखभाल कर सकूं, लेकिन लॉकडाउन के चलते यह मुमकिन नहीं था।"

स्वरा ने आगे कहा, "तो जल्द से जल्द जैसे ही प्रक्रिया की शुरूआत हुई, मैंने मुंबई से दिल्ली सड़क के रास्ते जाने के लिए आवेदन किया। यह एक काफी लंबा सफर रहा, एक रात के ठहराव के साथ पूरे दो दिन लगे। यह एक लंबा, लेकिन सुरक्षित सफर रहा और सफर की अनुमति मिलने के चलते मैं आभारी हूं। अब मैं यहां अपनी मां के साथ हूं। मैं उनके बालों में कंघी करने और कपड़े बदलने में उनकी मदद कर रही हूं। मैंने स्व-एकांतवास और होम क्वारंटाइन की प्रक्रिया का पालन किया।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन