1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अलीगढ़ में बच्ची की हत्या पर देर से ट्वीट करने की वजह से स्वरा भास्कर हुईं ट्रोल

अलीगढ़ में बच्ची की हत्या पर देर से ट्वीट करने की वजह से स्वरा भास्कर हुईं ट्रोल

 Published : Jun 11, 2019 04:38 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 04:38 pm IST

स्वरा भास्कर एक बार फिर ट्रोलर्स का निशाना बन गई हैं। अलीगढ़ में बच्ची की हत्या पर देर से ट्वीट करने पर स्वरा को ट्रोल किया गया है।

Swara Bhasker- India TV Hindi
Swara Bhasker Image Source : INSTAGRAM

स्वरा भास्कर(Swara Bhasker) किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसती रहती हैं। स्वरा वेकेशन मनाने के लिए रुस गई हुई थीं। रुस से वापिस आने के बाद उन्होंने अलीगढ़ में हुई बच्ची की हत्या पर शोक जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। सोनम कपूर, तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन जैसे कई बॉलीवुड सितारे इस घटना पर अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर कर चुके हैं। हालांकि जब स्वरा ने इस बारे में ट्वीट किया गया तो उन्हें ट्रोल किया गया है।

स्वरा ने ट्वीट किया- ब्रेक के बाद अभी रुस से वापिस आई हूं और सोशल मीडिया ब्रेक भी इसमें शामिल था। अलीगढ़ में हुई घटना बहुत ही डराने वाली है। 2 साल की बच्ची की हत्या कर दी जाती है। हत्यारे को सजा मिलनी चाहिए। इस तरह की सजा मिलनी चाहिए कि कोई भी व्यक्ति इस तरह का गुनाह ना करे। मेरा सपोर्ट परिवार के साथ है।

स्वरा के इस ट्वीट के बाद से ट्रोलर्स ने उन्हें लेट इस घटना के बारे में ट्वीट करने को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। एक यूजर ने लिखा- रुस में इंटरनेट काम नहीं कर रहा था क्या। वहीं दूसरे ने लिखा- प्लेकार्ड किधर है।

Also Read:

Bharat Box Office Collection: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' ने छह दिन में की इतने करोड़ की कमाई

बैंकॉक में कपड़े बेचती नजर आईं दिलबर क्वीन नोरा फतेही, वायरल हुआ वीडियो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन