1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bharat Box Office Collection: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' ने छह दिन में की इतने करोड़ की कमाई

Bharat Box Office Collection: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' ने छह दिन में की इतने करोड़ की कमाई

 Published : Jun 11, 2019 03:32 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 03:33 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म 2019 की छठे दिन में दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।

Bharat Box office Collection- India TV Hindi
Bharat Box office Collection Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान (Salman khan)और कैटरीना कैफ(Katrina kaif) की फिल्म भारत(Bharat) 2019 की छह दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। भारत छह दिन में 159 करोड़ कमा चुकी है। फिल्म के बिजनेस की जानकारी तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है।

तरण आदर्श ने ट्वीट किया- फिल् इस हफ्ते में 175 करोड़ की कमाई कर लेगी। फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़, तीसरे दिन 22.20 करोड़, चौथे दिन 26.70 करोड़, पांचवे दिन 27.90 करोड़ और छठे दिन 9.20 करोड़ की कमाई की है। फिल्म इंडिया में टोटल 159.30 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।  

Bharat Movie Review: 

''To all the fathers who are heroes, And to all the mothers who are superheroes'' उन पिताओं के लिए जो हीरो हैं और उन माताओं के लिए जो सुपरहीरोज हैं। सलमान खान की फिल्म 'भारत' की यह टैगलाइन है। 

कहानी: फिल्म 'भारत' की शुरुआत होती है साल 2010 से, जहां भारत (सलमान खान) अपनी जिंदगी के 70वें साल में हैं और पुरानी दिल्ली में रह रहे हैं। भारत (सलमान खान) हर साल अपना जन्मदिन मनाने अटारी स्टेशन पर जाता है और ट्रेन के साथ दौड़ते हुए केक काटकर यह दिन सेलिब्रेट करता है। इसके पीछे की क्या कहानी है ये बताने के लिए फिल्म हमें फ्लैशबैक में ले जाती है, जहां 1947 में लाहौर के मीरपुर गांव में भारत अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। हालात खराब होते हैं और बंटवारे के वक्त वो अपनी मां, छोटी बहन और छोटे भाई के साथ हिंदुस्तान आ जाता है लेकिन उसके पिता और छोटी बहन गुड़िया वहीं रह जाते है। उस वक्त उसके पिता (जैकी श्रॉफ) उससे वादा लेते हैं कि वो अपने परिवार की देखभाल करेगा। इस वादे के साथ और पिता की तमाम अच्छी बातों के साथ भारत हिंदुस्तान आता है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

 

बैंकॉक में कपड़े बेचती नजर आईं दिलबर क्वीन नोरा फतेही, वायरल हुआ वीडियो

Nach baliye 9 का प्रोमो हुआ आउट, इस बार शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं सलमान खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन