1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अली अब्बास जफर ने बताया इस वजह से रीक्रिएट नहीं हो सकता अमिताभ की फिल्म 'दीवार' का मंदिर वाला सीन

अली अब्बास जफर ने बताया इस वजह से रीक्रिएट नहीं हो सकता अमिताभ की फिल्म 'दीवार' का मंदिर वाला सीन

 Published : Jun 07, 2019 05:00 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 05:00 pm IST

हाल ही में निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह खुलासा किया कि बिग-बी की फिल्म 'दीवार' में एक ऐसा आईकॉनिक दृश्य है, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया, लेकिन....

ali abbas zafar - India TV Hindi
ali abbas zafar  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: हाल ही में निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह खुलासा किया कि बिग-बी की फिल्म 'दीवार' में एक ऐसा आईकॉनिक दृश्य है, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया, लेकिन वह इसे दुबारा नहीं फिल्मा सकते, वरना इससे विवाद उत्पन्न हो सकता है। जफर ने कहा, "दीवार में एक ऐसा दृश्य है, जिसमें अमिताभ भगवान से बात करते नजर आते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "दुर्भाग्यवश आप आज के दौर में ऐसे दृश्य नहीं लिख सकते हैं, वह विवाद उत्पन्न कर सकता है। लेकिन वही दृश्य फिल्म 'सुल्तान' में जान डाल देता है, जिसमें दरगाह में बैठकर सलमान खान, आरफा से कहते हैं कि मैं वह वापस लाने जा रहा हूं, जिसे मैंने खो दिया।"

अली से एक सवाल पूछे जाने पर कि क्या वह शुरू से ही निर्देशक बनना चाहते थे, तो इस पर उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, बिल्कुल भी नहीं। मैं हमेशा से भारतीय सेना में या फिर वायुसेना में जाना चाहता था। मुझे एनडीए के माध्यम से यह अवसर मिला, लेकिन कुछ तकनीकी खामी की वजह से मैं नहीं जा पाया। इस वजह से मैं करीब 2 से 3 महीने तक अवसादग्रस्त था।"

Also Read:

सलमान खान ने अपने चाइनीज़ फैन को किया हग, वीडियो हुआ वायरल

Amrita Rao Birthday: आरजे अनमोल संग 7 साल छुपाया था अफेयर, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन