1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बैंकॉक में कपड़े बेचती नजर आईं दिलबर क्वीन नोरा फतेही, वायरल हुआ वीडियो

बैंकॉक में कपड़े बेचती नजर आईं दिलबर क्वीन नोरा फतेही, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Jun 11, 2019 01:14 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 01:57 pm IST

नोरा फतेही इन दिनों बैंकॉक में हॉलीडे मना रही हैं। वहां पर वह गलियों में कपड़े बेचती नजर आ रही हैं। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Nora fatehi- India TV Hindi
Nora fatehi Image Source : INSTAGRAM

'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही(Nora Fatehi) इन दिनों बैंकॉक में हॉलीडे मनाने के लिए गई हुई हैं। नोरा बैंकॉक में मस्ती कर रही हैं। उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बैंकॉक में आराम करने के साथ नोरा लोकल मार्केट में कपड़े भी बेच रही हैं।

नोरा के बैंकॉक की गलियों में कपड़े बेच रही हैं। उनकी कपड़े बेचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रही वीडियो में नोरा जमीन पर बैठकर लोगों को कपड़े दिखाती नजर आ रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में नोरा सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने लैटिन अमेरिकन लड़की का किरदार निभाया था। इसके बाद अब नोरा रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।

नोरा फिल्म के सेट से कई फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। यह फिल्म एबीसीडी फिल्म का सीक्वल है। फिल्म के कुछ पोस्टर भी रिलीज किए जा चुके हैं।

Also Read:

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल

अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हुआ रिकवर, कल रात हुआ था हैक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन