1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jun 11, 2019 11:52 am IST,  Updated : Jun 11, 2019 11:52 am IST

सुहाना खान की डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो सुहाना जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं।

Suhana khan- India TV Hindi
Suhana khan Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान(Shah rukh khan) की बेटी सुहाना खान(Suhana khan) आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कभी अपनी ड्रेस को लेकर तो कभी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए। इस बार सुहाना की डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रही है।

सुहाना खान की डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में सुहाना शानदार डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। सुहाना ने सिल्वर कलर की ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है।

सुहाना के डांस की यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गई थी। 

कुछ दिन पहले सुहाना की अपनी कजिन की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह फोटो सुहाना की कजिन आलिया चिब्बा ने शेयर की है। यह फोटो मेंहदी के फंक्शन की है जिसमें सुहाना मिंट ग्रीन कलर का सूट जिसपर सिल्वर कलर की एम्बॉयडरी हुई है। इसके साथ ही उनसे हाथों में मेंहदी लगी हुई है।

आपको बता दें सुहाना खान ने 2018 में मैगजीन के कवर पर डेब्यू किया था साथ ही उन्होंने अपने एक्टर बनने की दिलचस्पी के बारे में बताया था।  अपने स्कूल के फंक्शन में वो हमेशा प्ले में हिस्सा लेती हैं। हालांकि जब शाहरुख खान से उनके डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि अभी वो बहुत छोटी है और उसकी उम्र पढ़ाई करने की है। 

Also Read:

अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हुआ रिकवर, कल रात हुआ था हैक

रणवीर सिंह ने अपने फैन के निधन पर जताया शोक, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन