1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office collection 4: ऋतिक रोशन की 'वॉर' ने चौथे दिन ही तोड़े ये रिकॉर्ड, Sye Raa Narasimha Reddy ने कमाए इतने करोड़

Box Office collection 4: ऋतिक रोशन की 'वॉर' ने चौथे दिन ही तोड़े ये रिकॉर्ड, Sye Raa Narasimha Reddy ने कमाए इतने करोड़

 Published : Oct 06, 2019 11:35 am IST,  Updated : Oct 06, 2019 06:20 pm IST

ऋतिक रोशन- टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर और साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' रिलीज के चौथ दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

Box Office collection 4- India TV Hindi
Box Office collection 4

ऋतिक रोशन- टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर और साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' रिलीज के चौथ दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' जल्द ही 200 करोड़ के कल्ब में शामिल हो सकती है वहीं अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी की इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 132 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

बता दें कि एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'वॉर' ने शनिवार को शानदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर' ने शनिवार  27 से 28 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई की है। साथ ही इस फिल्म की कमाई सिर्फ चार दिनों में ही 123 करोड़ रुपए के पास पहुंच गई है। साथ ही इस फिल्म को दूसरे सप्ताह में भी काफी फायदा मिलने वाला है क्योंकि अगले वीकेंड तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म अगले वीकेंड तक 200 करोड़ की कमाई कर सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन