1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख खान संग दिख सकती हैं तापसी, मुन्नाभाई की तर्ज पर होगी फिल्म!

राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख खान संग दिख सकती हैं तापसी, मुन्नाभाई की तर्ज पर होगी फिल्म!

 Published : Feb 23, 2021 03:00 pm IST,  Updated : Feb 23, 2021 03:00 pm IST

शाहरुख खान स्टारर राजकुमार हिरानी आने वाली फिल्म फिल्म इमिग्रेशन पर आधारित होगी, जिसमें वह एक एनआरआई की भूमिका में नजर आ सकते हैं जो पंजाब से कनाडा चला जाता है।

taapsee pannu and shahrukh khan- India TV Hindi
तापसी पन्नू और शाहरुख खान Image Source : INSTAGRAM/@IAMSRK

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। इस साल उनकी कई सोलो फिल्में करने के साथ-साथ कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ऐसी खबर आई है कि तापसी पन्नू बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इस  फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। 

रिपोर्ट्स की मानें तो मुन्ना भाई एमबीबीएस के मेकर्स शाहरुख खान को लेकर एक सोशल कॉमेडी बनाने का प्लान कर रहे हैं, जिसका प्रोडक्शन विधु विनोद चोपड़ा की कंपनी कर रही है।

शाहरुख खान स्टारर राजकुमार हिरानी आने वाली फिल्म फिल्म इमिग्रेशन पर आधारित होगी, जिसमें वह एक एनआरआई की भूमिका में नजर आ सकते हैं जो पंजाब से कनाडा चला जाता है। यदी सभी बाते सही होती हैं तो ऐसा पहली बार होगा जब तापसी, शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी।

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने फिल्म जीरो के बाद अभी तक किसी भी फिल्म में एक्टिंग करने नहीं नजर आए हैं। हालांकि, उनकी कंपनी इस दौरान कई प्रोजेक्ट्स का प्रोडक्शन कर चुकी है। इस खबर को बाद शाहरुख खान के फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता को रुपहले पर्दे पर देख कर काफी उत्साहित होंगे।

तापसी पन्नू की बात करें  तो अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म 'लूप लापेटा' की शूटिंग पूरी कर ली है और फिलहाल अनुराग कश्यप की फिम्म 'दो-बारा' की शूटिंग शुरू कर दी है। तापसी पन्नू क्रिकेटर मिताली राज पर बनाई जा रही बायोपिक 'शाब्बाश मिट्ठू' की शूटिंग शुरू करेंगी। अभिनेत्री की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं जिनमें - 'हसीन दिलरुबा' और 'रश्मी रॉकेट' जैसी फिल्में शामिल हैं। ऐसा अनुमान है कि अभिनेत्री ये फिल्में इसी साल रिलीज की जाएंगी।

यहां पढ़ें

फिल्म 'भूत पुलिस' की रिलीज का ऐलान, 'रूही' के बाद डराने और गुदगुदाने को तैयार फिल्म 

सलमान खान के संग पहली ही फिल्म से हिट हुईं भाग्यश्री ने क्यों कर ली थी फिल्मों से तौबा?

Dasvi First Look: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन