1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी के छोटे कपड़ों पर कमेंट करना पड़ा भारी, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

तापसी के छोटे कपड़ों पर कमेंट करना पड़ा भारी, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

 Published : Nov 19, 2017 11:22 am IST,  Updated : Nov 19, 2017 11:22 am IST

महिला सशक्तिकरण की समर्थक अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शनिवार को सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों का मजाक बनाने वाले उपयोगकर्ताओं को आड़े हाथ लिया।

taapsee- India TV Hindi
taapsee Image Source : PTI

मुंबई: महिला सशक्तिकरण की समर्थक अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शनिवार को सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों का मजाक बनाने वाले उपयोगकर्ताओं को आड़े हाथ लिया। तापसी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह काले और सफेद रंग की स्ट्रेपलेस परिधान पहने नजर आ रही थीं। इसमें उन्होंने हल्का मेकअप किया हुआ है।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "कभी-कभी सबसे अच्छे क्षण अछूते रह जाते हैं, असंपादित और अप्रयुक्त। कच्ची तस्वीर।" तस्वीर को सराहा नहीं गया और उन्होंने उन पर टिप्पणियां शुरू कर दी। हालांकि, तापसी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने इसका जोरदार जवाब दिया।

एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या उनके पास कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं या उन्हें शरीर दिखाना पसंद है। इस पर तापसी ने लिखा, "आप जैसे संस्कृति की रक्षा करने के लिए रक्षक नहीं मिल रहे सर जी। पहचानने के लिए ऐसा करना पड़ा, वरना आप जैसे हीरे कहां आसानी से मिलते हैं।"

यह यहीं खत्म नहीं हुआ। एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा कि तापसी की तस्वीर भारतीय संस्कृति के लिए सही नहीं है। 

इसके बाद, 'जुड़वा 2' में उनके सह-कलाकार वरुण धवन ने तापसी द्वारा की गई टिप्पणियों की प्रशंसा की।  वरुण ने ट्वीट किया, "शानदार तापसी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन