1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका, भंसाली का सिर काटने पर इनाम रखने वाले पर हुआ मुकदमा

दीपिका, भंसाली का सिर काटने पर इनाम रखने वाले पर हुआ मुकदमा

 Published : Nov 19, 2017 07:43 am IST,  Updated : Nov 19, 2017 07:43 am IST

संजय लीला भंसाली व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सिर काटने वाले को पांच करोड़ रुपये देने का ऐलान करने वाले अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

संजय लीला भंसाली व...- India TV Hindi
संजय लीला भंसाली व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सिर काटने वाले को पांच करोड़ रुपये देने का ऐलान करने वाले अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मेरठ: 'पद्मावती' को लेकर फिल्म निमार्ता-निर्देशक संजय लीला भंसाली व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सिर काटने वाले को पांच करोड़ रुपये देने का ऐलान करने वाले अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ यूपी के मेरठ के थाना नौचंदी में मुकदमा दर्ज हुआ है।

एसओ नौचंदी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि एफआईआर आईपीसी की धारा 115 और 505 के तहत दर्ज कर अभिषेक सोम की तलाश की जा रही है। आरोपी शास्त्रीनगर में रहता है। इस मामले में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि अभिषेक सोम के खिलाफ नौचंदी थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन पर हत्या जैसे जघन्य अपराध के लिए उकसाने का आरोप है।

अभिषेक सोम ने संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण का सर कलम करने वाले को पांच करोड़ रुपया इनाम देने की घोषणा की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन