Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के 'सस्ती कॉपी' कमेंट पर तापसी पन्नू ने ऐसे किया रिएक्ट

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के 'सस्ती कॉपी' कमेंट पर तापसी पन्नू ने ऐसे किया रिएक्ट

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 05, 2019 03:04 pm IST, Updated : Jul 05, 2019 03:04 pm IST

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) अपने तीखे ट्वीट्स के लिए जानी जाती हैं। वो हमेशा ट्वीट कर किसी न किसी पर निशाना साधती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को कंगना रनौत की 'सस्ती कॉपी' कहा था। इस पर अब तापसी ने रिएक्ट किया है।

Taapsee Pannu- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Taapsee Pannu

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) अपने तीखे ट्वीट्स के लिए जानी जाती हैं। वो हमेशा ट्वीट कर किसी न किसी पर निशाना साधती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को कंगना रनौत की 'सस्ती कॉपी' कहा था। इस पर अब तापसी ने रिएक्ट किया है।

तापसी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ''छोटी ज़िंदगी है, ऐसी बातों पर खर्च नहीं करना चाहती। मेरी ज़िंदगी में बहुत सी अच्छी चीजें हो रही हैं।''

दरअअसल, कंगना और राजकुमार राव स्टारर 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ट्वीट कर ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन रंगोली का कहना है कि कोई भी कंगना का नाम नहीं ले रहा। तापसी ने भी ट्वीट कर ट्रेलर की तारीफ की थी। इसके बाद रंगोली ने ये ट्वीट किया था।

एक्टर वरुण शर्मा ने भी ट्वीट कर फिल्म के ट्रेलर और लीड कास्ट की तारीफ की थी। इस पर भी रंगोली ने सवाल उठाए थे, तब वरुण ने कहा था कि उन्होंने लीड कास्टर कहा है, जिसका मतलब राजकुमार और कंगना दोनों हैं।

'जजमेंटल है क्या' का नाम पहले 'मेंटल है क्या' था, लेकिन सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद फिल्म का नाम 'जजमेंटल है क्या' कर दिया गया। फिल्म के ट्रेलर को काफी तारीफ मिल रही है। फिल्म में कंगना के कैरेक्टर का नाम बॉबी और राजकुमार के कैरेक्टर का नाम केशव है। फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लो ने लिखी है। फिल्म 26 जुलाई, 2019 को रिलीज़ होगी।

देखें ट्रेलर...

Also Read:

'दबंग 3' के एक्टर दद्दी पांडे को आया हार्ट अटैक, सलमान खान ने दिखाई दिलदारी

Bigg Boss स्टार प्रिंस नरूला के भाई की टोरंटो में हुई मौत

Psycho Saiyaan Teaser: प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' के पहले गाने का टीज़र रिलीज!

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement