1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पागलपन से दूर होकर तापसी पन्नू इस जगह महसूस कर रही हैं सुकून

पागलपन से दूर होकर तापसी पन्नू इस जगह महसूस कर रही हैं सुकून

 Published : Oct 10, 2017 02:47 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 02:47 pm IST

तापसी पन्नू लंबे वक्त से अपनी फिल्मों की शूटिंग और उनके प्रमोशन के कारण काम में व्यस्त चल रही हैं। लेकिन अब वह अपने काम से फुरसत लेकर छुट्टियां मनाने के लिए निकल पड़ी हैं। तापसी का कहना है कि छुट्टियां खुद को तरोताजा रखने के लिए बेहद जरूरी हैं।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू लंबे वक्त से अपनी फिल्मों की शूटिंग और उनके प्रमोशन के कारण काम में व्यस्त चल रही हैं। लेकिन अब वह अपने काम से फुरसत लेकर छुट्टियां मनाने के लिए निकल पड़ी हैं। तापसी का कहना है कि छुट्टियां खुद को तरोताजा रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। बता दें कि तापसी के लिए वर्ष 2017 काफी व्यस्त रहा है। इस वर्ष उनकी 4 फिल्में- 'रनिंग शादी', 'नाम शबाना', 'आनंदो ब्रह्मा' और 'जुड़वा 2' रिलीज हो चुकी हैं। उनकी लगभग सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है खास तौर पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जुड़वा 2' के बारे में बात करें तो यह बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। हालांकि फिलहाल उन्होंने काम से अवकाश ले लिया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, "अपनी फिल्म की रिलीज और अगली फिल्म की तैयारी के व्यस्त सप्ताह के बाद कुछ सुकून महसूस करने के लिए मैने छुट्टियां बिताने के लिए स्टॉकहॉम को चुना। स्कैंडिनेविया में इस समय काफी ठंड होती है इसलिए मेरी घूमने की योजना नहीं है, बल्कि मैं आराम करना, विभिन्न व्यंजनों का आनंद लेना और कुछ सुकूनभरे लम्हे जीना चाहती हूं।"

उन्होंने कहा, "छुट्टियां मेरे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मुझे लगता है कि तरोताजा होने के लिए काम के पागलपन से दूर होना बहुत जरूरी है। इसलिए मैं नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले छुट्टियां लेती हूं। इससे मुझे अपनी ऊर्जा का भरपूर प्रयोग करने में मदद मिलती है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन