1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू नए घर के बाहर नेम प्लेट के बजाय लगाना चाहती थीं लोगो, शेयर की तस्वीर

तापसी पन्नू नए घर के बाहर नेम प्लेट के बजाय लगाना चाहती थीं लोगो, शेयर की तस्वीर

 Published : Apr 26, 2020 11:58 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 11:58 pm IST

तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने घर से जुड़ी कहानी सुनाई है।

taapsee pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने नए घर में शिफ्ट होने से संबंधित एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने कहा कि अपनी महत्वाकांक्षाओं को उंची उड़ान देने के लिए उनकी हमेशा से यह चाह थी कि वह अपने घर के बाहर नेम प्लेट के बजाय कोई लोगो लगाएं। तापसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें उन्हें अपने घर के दरवाजे के आगे पोज देते हुए देखा जा सकता है।

फोटो शेयर करते हुए तापसी ने लिखा- "यह वह दिन था जिस दिन मुंबई में मेरा अपार्टमेंट पूरा बनकर तैयार हुआ था, इंटीरियर से जुड़ा सारा काम भी खत्म हो गया था। यह बेहद अजीब था कि जब मैं 'मनमर्जियां' की शूटिंग के लिए रवाना हुई थी, मैं उस वक्त अपना पुराना अपार्टमेंट छोड़ चुकी थी, जिसे मैंने तब किराए पर लिया था, जब मैं पहली बार मुंबई आई थी और जब तक मैं शूटिंग खत्म कर वापस आई, मैं अपने नए अपार्टमेंट में गई।"

वह आगे कहती हैं, "मुझे उस वक्त इस बात का एहसास हुआ कि आप चाहें कितना ही कुछ क्यों न कर लें, घर तब तक ही घर बना रहता है, जब उसमें आपका परिवार रहता है, जो इसे एक घर में तब्दील करते हैं। यह वही नीले रंग का दरवाजा है, जिसे मैं अपने घर के लिए चाहती थी और अपनी महत्वाकांक्षाओं को उंची उड़ान देने के लिए घर के बाहर नेम प्लेट की जगह मैंने हमेशा से एक लोगो रखना चाहा।"

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में तापसी 'हसीन दिलरूबा', 'रश्मि रॉकेट' और 'शाबाश मिठू' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन