1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू को एक बार फिर मिला महानायक अमिताभ बच्चन का साथ, शुरू की शूटिंग

तापसी पन्नू को एक बार फिर मिला महानायक अमिताभ बच्चन का साथ, शुरू की शूटिंग

 Published : Jun 13, 2018 02:26 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 02:28 pm IST

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सूरमा’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। जिसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। लेकिन अब तापसी ने स्कॉटलैंड में अपनी अगली फिल्म ‘बदला’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Taapsee- India TV Hindi
Taapsee

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सूरमा’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। जिसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। लेकिन अब तापसी ने स्कॉटलैंड में अपनी अगली फिल्म ‘बदला’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। बता दें कि यह एक थ्रिलर है। तापसी ने बयान में कहा, "यह एक दिलचस्प थ्रिलर बनने जा रही है। यह सुजॉय की पंसदीदा विधा है और मैं एक बार फिर अपने सहज दायरे से बाहर निकल रही हूं, जिसका मैं सबसे ज्यादा आनंद लेती हूं।"

तापसी ने कहा कि सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वह अपने किरदार के जरिए अपना नया पक्ष दिखाएंगी। गौरतलब है कि फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। 'पिंक' के बाद दूसरा मौका है जब तापसी बिग बी के साथ काम करने जा रही हैं। इसे लेकर तापसी ने कहा, "जब आप एक बेहतरीन फिल्मकार और एक दिग्गज सह-कलाकार के सुरक्षित हाथों में होते हैं, तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं होती।"

वहीं दूसरी ओर 'सूरमा' की बात करें को यह हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन