1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. थप्पड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: तापसी पन्नू की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

थप्पड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: तापसी पन्नू की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Mar 01, 2020 06:41 am IST,  Updated : Mar 01, 2020 01:17 pm IST

तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों को ही पसंद आई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

thappad box office collection day 2- India TV Hindi
थप्पड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

तापसी पन्नू की सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म थप्पड़ 28 फरवरी को रिलीज हो गई है। यह फिल्म घरेलू हिंसा पर बनी है। यह अमृता की कहानी है जो पति के एक थप्पड़ मारने के बाद उनसे तलाक मांगती है। फिल्म को क्रिटिक के अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा बिजनेस किया था थप्पड़ ने ओपनिंग डे पर 3.07 करोड़ कमाए थे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने थप्पड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हुई है। फिल्म ने दूसरे दिन 5.05 करोड़ का बिजनेस किया है।

सेलिब्रिटीज को भी तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ पसंद आई है। जावेद अख्तर ने ट्वीट कर फिल्म की तारीफ की थी। इसके साथ ही थप्पड़ रिलीज से पहले ही मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दी गई थी।

फिल्म में तापसी के साथ पवैल गुलाटी, दिया मिर्जा, कुमुद मिश्रा,  रत्ना पाठक शाह, तनवी आज़मी और गीतिका विद्या अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। थप्पड़ को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन