1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू सेंट पीटर्सबर्ग की सड़कों पर साड़ी पहनकर निकलीं, फैस कर रहे हैं जमकर तारीफ

तापसी पन्नू सेंट पीटर्सबर्ग की सड़कों पर साड़ी पहनकर निकलीं, फैस कर रहे हैं जमकर तारीफ

 Published : Jun 22, 2021 10:08 am IST,  Updated : Jun 22, 2021 10:08 am IST

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह रूस की सड़कों में साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।

तापसी पन्नू सेंट पीटर्सबर्ग की सड़कों में साड़ी पहनकर निकलीं, फैस कर रहे हैं जमकर तारीफ- India TV Hindi
तापसी पन्नू सेंट पीटर्सबर्ग की सड़कों में साड़ी पहनकर निकलीं, फैस कर रहे हैं जमकर तारीफ Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEE

तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसको लेकर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर साड़ी लुक की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह सेंट पीटर्सबर्ग में एक सड़क पार कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'ये गलियां काफी मनमोहक हो सकती हैं। रात के खाने के लिए देर हो गई! भागो..!'

इंडियन आइडल 12 के पवनदीप और अरुणिता की चमकी किस्मत, दोनों कंटेस्टेंट को एक साथ लॉन्च कर रहे हिमेश रेशमिया

तापसी अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर रूस में छुट्टियां मना रही हैं। सेंट पीटर्सबर्ग सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। लेकिन तापसी की इस तस्वीर में उनका  फैशन सेंस दिख रहा है।

तापसी के लुक की बात करें तो वह क्रीम कलर की प्रिंटेड साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने ब्लू कलर का ब्लाउज पहना। इसके साथ ही हेयरस्टाइल में मेसी बन और एक हाथ में चूड़ी पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ तापसी मे क्रीम कलर के शूज कैरी किए।  

तापसी की यह तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जुड़वा 2, मनमर्जियां और नाम शबाना जैसी कई फिल्मों में लोहा मनवा चुकी है।  फिल्मों में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा तापसी फिल्म  हसीन दिलरुबा में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आने वाली है। यह फिल्म 2 जुलाई को ओटीटी में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन