1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. इंडियन आइडल 12 के पवनदीप और अरुणिता की चमकी किस्मत, दोनों कंटेस्टेंट को एक साथ लॉन्च कर रहे हिमेश रेशमिया

इंडियन आइडल 12 के पवनदीप और अरुणिता की चमकी किस्मत, दोनों कंटेस्टेंट को एक साथ लॉन्च कर रहे हिमेश रेशमिया

 Published : Jun 22, 2021 09:00 am IST,  Updated : Jun 22, 2021 09:04 am IST

इंडियन आइडल 12 में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की सिंगिंग को खूब पसंद किया जाता है। 

इंडियन आइडल 12 के पवनदीप और अरुणिता की चमकी किस्मत, दोनों कंटेस्टेंट को एक साथ लॉन्च कर रहे हिमेश रे- India TV Hindi
इंडियन आइडल 12 के पवनदीप और अरुणिता की चमकी किस्मत, दोनों कंटेस्टेंट को एक साथ लॉन्च कर रहे हिमेश रेशमिया Image Source : INSTAGRAM/REALHIMESH

इंडियन आइडल 12  इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस शो के कंटेस्टेंट पवनदीप राजन और अरुणिता लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। जहां एक ओर इंडियन आइडल के फिनाले की ओर बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर इन दोनों कंटेस्टेंट को एक बड़ा ब्रेक मिल गया है। जी हां फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया अरुणिमा कांजीवाल और पवनदीप को म्यूजिक इंडस्ट्री में लांच करने जा रहे हैं। इस बात की खबर खुद अभिनेता ने फैंस को दी। 

इंडियन आइडल 12 में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की सिंगिंग को खूब पसंद किया जाता है। इसके साथ ही दोनों के लव एंगल की खूब चर्चा होती रहती है। दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। जिसके बाद इंडियन आइडल के जज हिमेश रेशमिया ने दोनों को लॉन्च करने का फैसला लिया। 

धर्मेंद्र 'सत्यम शिवम सुंदरम' टाइटल ट्रैक के साथ स्विमिंग पुल में एरोबिक्स करते आए नजर, देखें वीडियो

हिमेश ने इंस्टाग्राम पर गाने की अनाउंसमेंट करते हुए पोस्टर शेयर किया । जिसमें वह, पवनदीप और अरुणिमा नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही हिमेश ने लिखा,  'पवनदीप और अरुणिता का पहला गाना तेरे बगैर रिलीज हो रहा है जो मेरे एल्बम का है। गाना 23 जून को रिलीज होगा जिसके लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे थे। मूड दीवाना है, प्लीज अपना प्यार हमें दें।'

बता दें कि 'इंडियन आइडल 12' में पवनदीप राजन और अरुणिता टॉप कंटेस्टेंट्स में शुमार हैं। दर्शकों से लेकर शो में आने वाले गेस्ट तक उनकी आवाज के कायल हैं। खुद हिमेश रेशमिया को अरुणिता और पवनदीप की आवाज बेहद पसंद है। हिमेश रेशमिया 'इंडियन आइडल 12' को जज कर रहे हैं। उनके अलावा अनु मलिक और मनोज मुंतशिर भी बतौर जज नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन