1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ताहिरा कश्यप ने रिप्ड जींस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कैप्शन के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर हो रही वायरल

ताहिरा कश्यप ने रिप्ड जींस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कैप्शन के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर हो रही वायरल

 Published : Mar 21, 2021 07:16 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 07:16 pm IST

मशहूर लेखिका और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने रिप्ड जींस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ताहिरा ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में पुरानी तस्वीर पोस्ट की और जो कैप्शन में लिखा वो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Tahira Kashyap- India TV Hindi
Tahira Kashyap Image Source : INSTAGRAM/TAHIRA KASHYAP

मशहूर लेखिका और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने रिप्ड जींस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ताहिरा ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में पुरानी तस्वीर पोस्ट की और जो कैप्शन में लिखा वो लोगों का ध्यान खींच रहा है। 

ताहिरा कश्यप ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लेखिका ने लिखा- 'कम से कम मैंने रिप्ड जींस नहीं पहनी है।'ताहिरा के इस कमेंट को रिप्ड जींस विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। ताहिरा के इस पोस्ट के बाद कई सेलिब्रिटीज उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ने ताहिरा के इस पोस्ट पर दिल वाला और हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। वहीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी हाथ जोड़ने वाला इमोजी ताहिरा के पोस्ट पर शेयर किया। 

रिप्ड जींस विवाद पर अदनान सामी का कमेंट आया सामने, किया ये मजेदार पोस्ट

ताहिरा कश्यप हमेशा से हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इसी वजह से उनका ये कमेंट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ताहिरा ऐसी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के रिप्ड जींस वाले बयान पर रिएक्शन दिया है। 

ताहिरा से पहले मशहूर सिंगर अदनान सामी भी इस विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अदनान सामी ने हाल ही में एक शख्स की फोटो ट्वीट की, जिसका पेट उसकी शर्ट के दो बटन के बीच के गैप से दिख रहा है। उसके पीछे एक लड़की बैठी है, जो रिप्ड जींस पहनी हुई है।

इस फोटो को साझा करते हुए, गायक ने लिखा था, "चूंकि हम 'सब कुछ' के बारे में बहुत चिंतित हैं, भले ही इससे हमारा लेना-देना हो या नहीं, क्या हम रिप्ड शर्ट के लिए अपनी चिंता व्यक्त कर सकते हैं।"

आपको बता दें, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हाल ही में रिप्ड जींस पहनने वाली महिलाओं पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद ट्विटर पर हैशटैग रिप्डजींस ट्रेंड करने लगा था। उन्होंने एक घटना का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके साथ उड़ान भरने वाली एक महिला ने रिप्ड जींस पहन रखी थी और वह एक एनजीओ चलाती है। इस बीच, कंगना रनौत, उर्मिला मातोंडकर, गुल पनाग और नगमा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस हैशटैग का उपयोग करते हुए इस मुद्दे पर ट्वीट किया। 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन