1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में दीवार पर पेंटिंग ब्रश से कलाकारी करते दिखे तैमूर और सैफ, करीना ने दिया ऐसा रिएक्शन

लॉकडाउन में दीवार पर पेंटिंग ब्रश से कलाकारी करते दिखे तैमूर और सैफ, करीना ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Written By: IANS
 Published : Apr 19, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 04:42 pm IST

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है।

kareena kapoor khan- India TV Hindi
करीना कपूर खान ने शेयर की सैफ और तैमूर की फोटो Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: हमेशा कामों में व्यस्त रहने वाले फिल्मी सितारे लॉकडाउन के कारण इस समय घर पर रह रहे हैं और अपनी छिपी अन्य प्रतिभाओ को भी बाहर ला रहे हैं। अभिनेता सैफ अली खान और उनके तीन साल के बेटे तैमूर अली खान ने इस दौरान पेंटिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई है। शनिवार को करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनके पति सैफ और बेटे तैमूर को दीवार पर पेंटिंग करते हुए देखा जा सकता है।

एक फोटो में सैफ को उनकी बालकनी में दीवार पर फूलों की पेंटिंग करते देखा जा सकता है और एक अन्य तस्वीर में, नन्हे तैमूर बालकनी की दीवार को अपने पेंटिंग ब्रश की मदद से कलाकारी करते नजर आ रहे हैं।

बेटे तैमूर के फोटो को कैप्शन देते हुए करीना ने लिखा, "अगर कोई दीवार है, जो आपकी रचनात्मकता को रोक रही है, तो उस पर पेंटिंग करें।"

अपने पति और बेटे की तस्वीरों को पोस्ट करने के बाद, करीना ने अपनी सेल्फी पोस्ट की है।

उन्होंने अपने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "इसी बीच, मैं बैठकर बस ये सोच रही थी कि क्या बनाया जा रहा है।"

यह फोटो खूब वायरल हो रहे हैं और लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ हंसी के इमोजी भेजे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन