मुंबई: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया शाकाहारी बन गई हैं। उन्होंने अपने पांच साल के पालतू कुत्ते पेबल के खराब स्वास्थ्य को लेकर यह फैसला किया।
Related Stories
तमन्ना ने कहा, "मुझे जानवरों से उतना ही प्यार है, जितना खाने से इसलिए मांसाहार छोड़ना मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा। पिछले महीने पेबल की हालत बहुत खराब होने के बाद से मैंने शाकाहारी बनने का फैसला किया।"
उन्होंने कहा, "वह सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं है, बल्कि मेरे परिवार का सदस्य है और मैं उससे जुड़ी हुई हूं। उसकी पीड़ा देखकर मैंने मांस खाना छोड़ दिया।"