1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘क्वीन’ को लेकर तमन्ना भाटिया ने जताया भरोसा, क्या फिर चल पाएगा फिल्म का जादू

‘क्वीन’ को लेकर तमन्ना भाटिया ने जताया भरोसा, क्या फिर चल पाएगा फिल्म का जादू

 Published : Oct 02, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Oct 02, 2017 07:17 pm IST

कंगना रनौत के अभिनय से सजी वर्ष 2014 में रिलीज हुए फिल्म ‘क्वीन’ को दर्शकों और समीक्षकों से खूब वाहवाही हासिल हुई थी। अब फिल्म का तमिल संस्कर भी बनने जा रहा है, जिसमें दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अदाकारा तमन्ना भाटिया को कंगना...

queen- India TV Hindi
queen

चेन्नई: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत के अभिनय से सजी वर्ष 2014 में रिलीज हुए फिल्म ‘क्वीन’ को दर्शकों और समीक्षकों से खूब वाहवाही हासिल हुई थी। अब फिल्म का तमिल संस्कर भी बनने जा रहा है, जिसमें दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अदाकारा तमन्ना भाटिया को कंगना वाला किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। तमन्ना आश्वस्त हैं कि फिल्म 'क्वीन' का तमिल संस्करण भी उसी तरह पसंद किया जाएगा, जिस तरह कंगना रानौत अभिनीत हिंदी संस्करण को पसंद किया गया था। तमन्ना को भरोसा है कि क्वीन का जादू दोबारा चलेगा।

हिंदी फिल्म 'क्वीन' के तेलुगू रीमेक के निर्देशक नीलकांता रेड्डी हैं और इस फिल्म का नाम 'क्वीन वंस अगेन' है। तमन्ना ने बताया, "यह एक रोमांचक फिल्म है और मुझे महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भूमिकाएं पसंद हैं। मुझे विश्वास है कि हम मूल फिल्म के जादू को फिर से चला सकते हैं, लेकिन साथ ही, हमारी फिल्म मूल फिल्म की हूबहू नकल नहीं होगी। हम इसे तेलुगु परिवेश के अनुरूप ढालेंगे।"

हालांकि, तमन्ना विकास बहल निर्देशित फिल्म 'क्वीन' के रीमेक का हिस्सा बनना चाहती थीं। तमन्ना ने कहा, "मुझे नहीं जानती कि इसका रीमेक बनेगा या नहीं। क्वीन को जो बात खास बनाती है, वह यह है कि यह उन दुर्लभ महिला केंद्रित फिल्मों में से एक है जो हर वर्ग के दर्शकों तक पहुंचने में सफल रही है।" तमन्ना फिल्म की शूटिंग 25 अक्टूबर से शुरू करेंगी। (VIDEO: एयरपोर्ट पर भड़के आदित्य नायारण, जानें किसे कहा- 'देख लूंगा तुझे')

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन