1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मास्टरशेफ' के साउथ वर्जन की मेजबानी करेंगे विजय सेतुपति, तमन्ना, पृथ्वीराज, सुदीप

'मास्टरशेफ' के साउथ वर्जन की मेजबानी करेंगे विजय सेतुपति, तमन्ना, पृथ्वीराज, सुदीप

 Written By: IANS
 Published : Jun 17, 2021 11:54 pm IST,  Updated : Jun 17, 2021 11:54 pm IST

तमन्ना भाटिया कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टरशेफ' तेलुगू के डेब्यू सीजन की होस्ट के रूप में चुनी गई हैं। इसके अलावा, विजय सेतुपति इसके तमिल वर्जन, पृथ्वीराज सुकुमारन मलयालम वर्जन और किच्छा सुदीप शो के कन्नड़ वर्जन की मेजबानी करेंगे। 

 'मास्टरशेफ' के साउथ वर्जन की मेजबानी करेंगे विजय सेतुपति, तमन्ना, पृथ्वीराज, सुदीप- India TV Hindi
 'मास्टरशेफ' के साउथ वर्जन की मेजबानी करेंगे विजय सेतुपति, तमन्ना, पृथ्वीराज, सुदीप Image Source : TWITTER/OFFICIAL

मुंबई: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टरशेफ' तेलुगू के डेब्यू सीजन की होस्ट के रूप में चुनी गई हैं। इसके अलावा, विजय सेतुपति इसके तमिल वर्जन, पृथ्वीराज सुकुमारन मलयालम वर्जन और किच्छा सुदीप शो के कन्नड़ वर्जन की मेजबानी करेंगे। 

अक्षय कुमार ने कश्मीर जाकर BSF के जवानों संग बिताया वक्त, किया फौजियों संग भांगड़ा

तमन्ना कहती हैं, "मैं इसके बारे में जानकर काफी उत्साहित हूं। कुकिंग करने और खाने को लेकर मेरा हमेशा से पैशन रहा है। हालांकि फिल्मों की शूटिंग वगैरह में व्यस्त रहने के चलते मुझे खाना बनाने का मौका ही नहीं मिल पाता है।"

अक्षय कुमार ने LOC के पास स्कूल की बिल्डिंग बनाने के लिए डोनेट किए 1 करोड़ रुपये

वह आगे कहती हैं, "लेकिन हां, कभी-कभार मैं किचन में घुसकर कुछ न कुछ अपने प्रियजनों के लिए बना ही लेती हूं। मैं सेट पर नए-नए पकवानों को चखे जाने का अब और इंतजार नहीं कर पा रही हूं। यह मेरे लिए बेहद रोमांचक और संतुष्टिदायक होने वाला है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन