1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी अवॉर्ड से सम्मानित की जाएगी ये एक्ट्रेस

श्रीदेवी अवॉर्ड से सम्मानित की जाएगी ये एक्ट्रेस

 Published : Apr 08, 2018 03:22 pm IST,  Updated : Apr 08, 2018 03:25 pm IST

श्रीदेवी का फरवरी में दुबई में एक होटल के कमरे में निधन हो गया था।

श्रीदेवी तमन्ना- India TV Hindi
श्रीदेवी तमन्ना

हैदराबाद: हिंदी फिल्म उद्योग और दक्षिणी सिनेमा दोनों में काम कर चुकीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को 'जी अप्सरा अवॉर्ड्स' में श्रीदेवी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। एक बयान के मुताबिक, उन्हें सिनेमा में अपने योगदान के लिए रविवार को यहां सम्मानित किया जाएगा।

तमन्ना ने कहा, "श्रीदेवी उनमें से हैं, जिनसे मैंने इस उद्योग में अपने प्रारंभिक वर्षो में प्रेरणा ली। उनके नाम पर रखा पुरस्कार प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। मैंने उन्हीं की तरह बहुत कम उम्र में काम शुरू कर दिया था और मैं समझ सकती हूं कि विरासत बनाने में दशकों लग जाते हैं।"

अभिनेत्री ने श्रीदेवी अभिनीत 'हिम्मतवाला' के रीमेक में भी प्रमुख भूमिका निभाई थी। उनकी आने वाली फिल्में 'कन्ने कलई माने', 'ना नूवे', 'खामोशी' और 'क्वीन वन्स अगेन' हैं। श्रीदेवी का फरवरी में दुबई में एक होटल के कमरे में निधन हो गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन