1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमिलनाडु पुलिस ने शुरू की 'इंडियन 2' के सेट पर हुई हादसे की जांच

तमिलनाडु पुलिस ने शुरू की 'इंडियन 2' के सेट पर हुई हादसे की जांच

 Published : Feb 21, 2020 03:12 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 03:12 pm IST

तमिलनाडु पुलिस ने 'इंडियन 2' के सेट पर हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

इंडियन 2- India TV Hindi
 'इंडियन 2' के सेट पर हुई हादसे की जांच

चेन्नई: कमल हासन अभिनीत फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर क्रेन के अचानक गिरने से हुए हादसे के बाद अब चेन्नई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस एक प्रश्नावली तैयार करेगी और हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों को समन जारी करेगी।

बुधवार की रात को यहां के ईवीपी फिल्म सिटी में सेट पर निर्माण कार्य चलने के दौरान एक क्रेन के अचानक गिर जाने से मधु, चंद्रन और कृष्णा नामक तीन तकनीशियनों की मौत हो गई है।

एस. शंकर द्वारा निर्देशित 'इंडियन 2' में अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी हैं। हादसे की रात को निर्देशक के साथ कमल हासन और काजल सौभाग्य से बच निकलने में कामयाब रहे।

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला जिम में पसीना बहाते हुए आए नजर

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन