1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' के बाल कलाकार आरुष ने शेयर किया अजय-काजोल के साथ काम करने का अनुभव

'तानाजी द अनसंग वॉरियर' के बाल कलाकार आरुष ने शेयर किया अजय-काजोल के साथ काम करने का अनुभव

 Written By: IANS
 Published : Jan 22, 2020 06:42 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 06:42 pm IST

तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में चाइल्स्टाड आर्टिस्ट आरुष ने अजय देवगन और काजोल संग काम करने का उनका अनुभव शेयर किया।

 tanhaji the unsung warrior- India TV Hindi
तानाजी: द अनसंग वॉरियर

बाल कलाकार आरुष नंद का कहना है कि फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में स्टार जोड़ी अजय देवगन और काजोल संग काम करने का उनका अनुभव बेहतरीन रहा। आरुष ने कहा, "सुपरस्टार्स काजोल और अजय देवगन संग स्क्रीन साझा करने का अनुभव कुछ ऐसा है जिन्हें मैं हमेशा संजोए रखूंगा। सेट पर अजय सर हमेशा चुप रहते थे और काजोल मैम हमेशा बोलती रहती थीं।"

नन्हें आरुष ने याद करते हुए बताया, "मुझे याद है कि जब हम एक गाने का दृश्य कर रहे थे जहां अजय सर को मुझे अपने कंधे पर उठाना था, तो उस वक्त काजोल मैम ने मुझसे पूछा था कि मैंने खाना खाया है या नहीं क्योंकि फिर अजय सर को मुझे अपने कंधे पर उठाने के लिए अधिक मेहनत लगाने की जरूरत होगी। मैं पहले चौंक गया था, लेकिन फिर काजोल मैम हंस पड़ीं।"

दिलचस्प बात तो यह है कि अजय और काजोल के बेटे के रूप में 'तान्हाजी..' के लिए आरुष का ऑडिशन पहले एक होम वीडियो के साथ हुआ था, क्योंकि उस वक्त आरुष की परीक्षाएं चल रही थीं। बाद में वह फिल्म के निर्देशक ओम राउत संग जाकर मिले।

इससे पहले आरुष 'नीरजा', 'फोबिया' और 'परी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन