1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए यौन शोषण के आरोप, गणेश आचार्य को कहा दोमुंहा

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए यौन शोषण के आरोप, गणेश आचार्य को कहा दोमुंहा

 Published : Sep 27, 2018 01:52 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 01:52 pm IST

तनुश्री ने यह भी दावा किया कि इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि उनके साथ बदसलूकी हुई थी, लेकिन किसी ने आवाज नहीं उठाई। 

tanushree- India TV Hindi
tanushree

नई दिल्ली: ‘आशिक बनाया आपने’ की खूबसूरत एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता तो आपको याद ही होंगी। कभी फिल्मों में अपनी हॉटनेस और बोल्ड ब्यूटी की वजह से मशहूर तनुश्री ने अचानक फिल्मों से नाता तोड़ दिया और आध्यात्म का रास्ता अपना लिया। लेकिन अब वो भारत लौटी हैं और उन्होंने मशहूर एक्टर नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तनुश्री का कहना है कि नाना पाटेकर ने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनका यौन शोषण करने की कोशिश की।

दस साल पुराने वाकये को याद करते हुए तनुश्री ने बताया- सभी को पता था कि नाना पाटेकर का रवैया औरतों के प्रति क्रूर और अपमानजनक है, सबको पता था कि मेरे साथ गलत हुआ लेकिन किसी ने मेरा साथ नहीं दिया।

तनुश्री ने मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्या पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। तनु का कहना है कि वो दो मुंहे हैं, उन्हें सब पता था लेकिन उन्होंने मेरा साथ देने की बजाय नाना पाटेकर का ही साथ दिया।

तनुश्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'गणेश झूठे हैं और दो चेहरे वाले हैं। वो तो ऐसा कहेंगे ही 10 साल पहले भी तो वो उन लोगों में शामिल थे जो इस मुद्दे पर उदासीन रहे।‘

तनुश्री ने कहा कि वो चाहती हैं कि इंडस्ट्री नाना पाटेकर पर बैन लगाए, इस तरह का व्यवहार करने के बाद वो इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। मैं चाहती हूं इंडस्ट्री उन पर बैन लगाकर एक उदाहरण पेश करे, क्योंकि मेरी लड़ाई नाना पाटेकर या फिर गणेश आचार्य से नहीं है। मैं चाहती हूं कि जिसने जो कर्म किया है उसे उसका परिणाम भुगतना पड़े।

तनुश्री ने यह भी दावा किया कि इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि उनके साथ बदसलूकी हुई थी, लेकिन किसी ने आवाज नहीं उठाई। लोग बस पीठ पीछे बातें करते हैं। पीआर कंपनी इन सब चीजों को दबाना अच्छी तरीके से जानती हैं।

बता दें, तनुश्री दत्ता फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में एक डांस नंबर करती नजर आने वाली थी। लेकिन दावे के मुताबिक बुरे व्यहवार की वजह से उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। साल 2004 में तनुश्री को मिस इंडिया का ताज हासिल हुआ था। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में फिल्म ‘आशिक बनाया आपने” से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'ढोल', 'गुड बॉय बेड बॉय', 'स्पीड' जैसी फिल्मों में काम किया। अंतिम बार वो 8 साल पहले साल 2010 में फिल्म अपार्टमेंट में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन