1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीचर्स डे पर 'बेलबॉटम' की प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख ने अपने पिता को कहा धन्यवाद

टीचर्स डे पर 'बेलबॉटम' की प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख ने अपने पिता को कहा धन्यवाद

 Published : Sep 05, 2020 04:04 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 04:04 pm IST

दीपशिखा ने अपनी जिंदगी के पहले टीचर यानि अपने पिता के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Deepshikha Deshmukh- India TV Hindi
'बेलबॉटम' की प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख ने अपने पिता को कहा धन्यवाद Image Source : INSTAGRAM

शिक्षक दिवस के अवसर पर यानी 5 सितंबर को 'बेलबॉटम' की प्रोड्यूसर दीपशिफा देशमुख ने अपने पिता वाशु भगनानी के लिए खास मैसेज लिखा है। उन्होंने अपने पिता को पहला टीचर बनने के लिए धन्यवाद कहा है। 

दीपशिखा ने लिखा, "जब दुनिया शिक्षक दिवस मना रही है तो मैं उस शिक्षक को कैसे भूल सकती हूं जिसने पहली बार मुझे सिखाया था कि गिरने पर खुद को कैसे उठाना और एक ही समय में जमीन से कैसे जुड़े रहना है।"

प्रोड्यूसर ने आगे लिखा, "इन वर्षों में, आपने मुझे आत्मनिर्भर होना सिखाया है और मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है - मुझे एक विनम्र और ईमानदार इंसान बनना सिखाया है। आपके उदाहरण के माध्यम से, मैंने दृढ़ता और सहन करना सीखा क्योंकि आपने कहा था कि मुझे कभी प्रयास करना नहीं छोड़ना चाहिए।"

Happy Teachers' Day 2020: बॉलीवुड सेलेब्स ने किया अपने टीचर्स को याद, फैन्स को दी शुभकामनाएं

दीपशिखा ने लिखा, "मुझे अब पता है, आपने मुझे सपने देखने के लिए क्यों प्रेरित किया क्योंकि, आपके शब्दों में - दुनिया मुझसे सब कुछ छीन सकती है, लेकिन मेरे सपने नहीं। मेरे जीवन में पहला शिक्षक होने के लिए, धन्यवाद। आई लव यू टू द मून एंड बैक!"

बता दें कि 'बेलबॉटम' में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कोरोना को ध्यान में रखते हुए सेट पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन