1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Thalapathy 65 First Look: विजय के बर्थडे से पहले फैन्‍स को तोहफा, 'BEAST' का फर्स्ट लुक रिलीज

Thalapathy 65 First Look: विजय के बर्थडे से पहले फैन्‍स को तोहफा, 'BEAST' का फर्स्ट लुक रिलीज

 Published : Jun 21, 2021 09:22 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 09:22 pm IST

अभिनेता 22 जून को 47 साल के हो जाएंगे। उनके जन्मदिन की ईव पर,  फिल्म निर्माता ने ट्विटर पर घोषणा की कि विजय की अगली फिल्म का टाइटल 'बीस्ट' रखा गया है।

Vijay- India TV Hindi
Thalapathy 65 First Look: विजय के बर्थडे से पहले फैन्‍स को तोहफा, 'BEAST' का फर्स्ट लुक रिलीज Image Source : TWITTER/SUNPICTURES

जोसेफ विजय चंद्रशेखर या विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा नाम है। उन्हें प्यार से थलपति के नाम से जाना जाता है। थलापति विजय भारत में सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा हस्तियों में से एक हैं। अभिनेता 22 जून को 47 साल के हो जाएंगे। उनके जन्मदिन की ईव पर,  फिल्म निर्माता ने ट्विटर पर घोषणा की कि विजय की अगली फिल्म का टाइटल 'बीस्ट' रखा गया है।

साथ ही फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर भी रिलीज किया गया। राइफल पकड़े हुए इस बोल्ड अवतार में विजय बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

अभिनेता के जन्मदिन से पहले उनकी फिल्म के नाम का ऐलान करना उनके फैंस के लिए बेहद खुशी की बात है।

थलापति 65 का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। कथित तौर पर, फिल्म रोमांच के साथ एक एक्शन एंटरटेनर होगी। फिल्म में पूजा हेगड़े, योगी बाबू, शाइन चाको और वीटीवी गणेश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

इस बीच, महामारी के बावजूद, निर्माताओं ने जनवरी 2021 में विजय की पिछली फिल्म 'मास्टर' को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया और फिल्म पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अपने पसंदीदा स्टार को देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों के बाहर लाइन में लगे नजर आए। कुछ ही हफ्तों में, फिल्म एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई और इसे दुनिया भर में दर्शकों की एक नई दुनिया मिली।

विजय अगली बार तेलुगु निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ मिलकर अपनी आने वाली फिल्म में काम करेंगे जिसका टाइटल अभी निर्धारित नहीं किया गया है। जिसे दिल राजू द्वारा निर्मित किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन