1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका को 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट' कहने वाली राइटर ने मांगी माफी

प्रियंका को 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट' कहने वाली राइटर ने मांगी माफी

 Published : Dec 08, 2018 05:21 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 05:21 pm IST

प्रियंका चोपड़ा को स्कैम आर्टिस्ट कहने वाली राइटर ने ट्वीट करके माफी मांगी है।

priyanka and nick- India TV Hindi
priyanka and nick Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

प्रियंका चोपड़ा को 'द कट' मैगजीन ने स्कैम आर्टिस्ट कहा था। मैगजीन में प्रियंका और निक की शादी के खिलाफ लिखा था। लिखा था कि प्रियंका ने अपने मतलब की वजह से शादी की है। जिसे पढ़ने के बाद बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भड़क गई थी। जिसके बाद इस मैगजीन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से माफी मांगी थी। इसके बाद अब जिस राइटर ने यह पोस्ट लिखा उसने प्रियंका और निक से माफी मांगी है।

मैगजीन की राइटर मरिया स्मीथ ने ट्वीट किया- मैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ अपने उन पाठकों से भी माफी मांगती हूं जिनकी भावनाओं को मैंने आहत पहुंचाई। मैं सेक्सिज्म, जीनोफोबिया की निंदा नही करती हूं। मैंने जो लिखा वो गलत था। मैं सच में माफी मांगती हूं।

मरिया के माफी मांगने से पहले मैगजीन ने भी माफी मांगी थी। आपको बता दें कि आर्टिकल में पत्रकार ने लिखा था कि 36 साल की प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट हैं। उन्होंने चालाकी से 26 साल के युवा निक जोनस को कमिकमेंट में  बांध लिया है। जिसके बाद मैगजीन में ने ट्वीट किया कि- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पर लिखी खबर हमारे स्टैंडर्ड से मैच नहीं कर रही है, इसलिए हमने इसे हटा दिया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की है। शादी दो रीति-रिवाजों से हुई है। 1 दिसंबर को शादी क्रिस्श्चिन रीति-रिवीजो से हुई तो वहीं 2 दिसंबर को शादी हिंदू रीति-रिवाजों से की गई। शादी के बाद 4 दिसंबर को प्रियंका और निक ने दिल्ली में रिसेप्शन भी दिया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। इस रिसेप्शन में रिश्तेदारों के साथ जायरा वसीम भी आई थीं। प्रियंका और निक मुंबई में 20 दिसंबर को रिसेप्शन देने वाले हैं। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

Also Read:

ईशा देओल, हेमा मालिनी ने कुछ इस अंदाज में मनाया धर्मेंद्र का बर्थडे, देखें खूबसूरत फोटो

Kedarnath Movie Box office Collection day 1: सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ने पहले दिन कमाएं 7.25 करोड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन