1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द डर्टी पिक्चर' की एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदिग्ध मौत, अपार्टमेंट में मिला शव

'द डर्टी पिक्चर' की एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदिग्ध मौत, अपार्टमेंट में मिला शव

 Written By: PTI
 Published : Dec 12, 2020 10:42 am IST,  Updated : Dec 12, 2020 10:42 am IST

दिवंगत सितार वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी आर्या ने ‘एलएसडी: लव सेक्स और धोखा’ (2010) समेत कई फिल्मों में काम किया था। 

Arya Banerjee found dead - India TV Hindi
'द डर्टी पिक्चर' की एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदिग्ध मौत Image Source : INSTA: WILDSWAGATVOHRA/THE.FILMOGRAPHY

‘द डर्टी पिक्चर’ समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी बंगाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी, दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस, इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित अभिनेत्री के अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसी, तो बेडरूम में 33 वर्षीय बनर्जी का शव पाया। 

दिवंगत सितार वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी आर्या ने ‘एलएसडी: लव सेक्स और धोखा’ (2010) समेत कई फिल्मों में काम किया था। उनकी घरेलू सहायिका ने सुबह जब अपर्टमेंट की घंटी बजायी, तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर उसे संदेह पैदा हुआ और उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

घरेलू सहायिका ने कहा कि आर्या अकेली रहती थी और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखती थी। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने अभिनेत्री के कमरे से नमूने एकत्र किये हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन