1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा की मुसीबतें नहीं हो रही हैं कम, ‘द कपिल शर्मा शो’ में अब नहीं नजर आएंगे सिद्धू

कपिल शर्मा की मुसीबतें नहीं हो रही हैं कम, ‘द कपिल शर्मा शो’ में अब नहीं नजर आएंगे सिद्धू

 Published : Aug 16, 2017 06:29 pm IST,  Updated : Aug 16, 2017 06:29 pm IST

कपिल शर्मा से शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू नाराज हो गए हैं।

kapil sharma navjot singh siddhu- India TV Hindi
kapil sharma navjot singh siddhu Image Source : PTI

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले तो सुनील ग्रोवर से लड़ाई हुई और कई साथी कलाकारों ने शो छोड़ दिया, उसके बाद कपिल की खराब तबीयत की वजह से ‘द कपिल शर्मा शो’ के कई शूट कैंसिल करने पड़े। शाहरुख खान से लेकर अर्जुन रामपाल तक कई सितारे बिना शूट किए ही वापस लौट गए।

खबर आ रही है कि शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू बीमार हो गए हैं। बीमारी की वजह से वो शूट नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से शो में अब जज के तौर पर अर्चना पूरन सिंह नजर आएंगी। कपिल ने फोन करके अर्चना से बात की और वो शो में सिद्धू की कुर्सी पर बैठने को तैयार हो गईं।

archana pooran singh navjot singh siddhu
Image Source : PTIarchana pooran singh navjot singh siddhu

अर्चना ने अपने बयान में कहा, "सिद्धू जी की कुर्सी पर बैठना अजीब लगता है, साथ ही हम सब उन्हें इस कुर्सी पर बैठे देखने के आदी हैं। कपिल ने मुझे शूटिंग के दिन ही बुलाया और मैं अपने पुराने मित्र को मना नहीं कर सकी।"

अभिनेत्री ने कहा कि वह शो के सिर्फ कुछ एपिसोड में नजर आएंगी, जैसे ही सिद्धू ठीक हो जाएंगे, वह फिर से अपनी कुर्सी पर काबिज हो जाएंगे।

कपिल और अर्चना इससे पहले इसी चैनल के शो 'कॉमेडी सर्कस' में साथ नजर आ चुके हैं।

हालांकि, खबर ये भी आ रही है कि कपिल ने सिद्धू को बिना बताए अर्चना को शो में बुलाया इस वजह से सिद्धू नाराज हो गए और उन्होंने कपिल को फोन करके अपनी नाराजगी जाहिर की है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन