1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा ने फिर कैंसिल की शूटिंग, अब ये अभिनेता बिना शूटिंग किए लौटे

कपिल शर्मा ने फिर कैंसिल की शूटिंग, अब ये अभिनेता बिना शूटिंग किए लौटे

 Published : Aug 12, 2017 12:30 pm IST,  Updated : Aug 12, 2017 12:30 pm IST

पिछले कई हफ्तों से कोई न कोई सेलिब्रिटी द कपिल शर्मा शो से बिना शूटिंग किए ही लौट गए। 'गेस्ट इन लंडन', 'जब हैरी मेट सेजल' और 'मुबारकां' की स्टारकास्ट को बिना शूट किए लौटना पड़ा था।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा इस वक्त अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं। एक तो उनके शो की टीआरपी लगातार गिर रही है दूसरा खराब तबीयत की वजह से कई सितारे उनके शो से बिना शूट किए लौट रहे हैं। इस बार अभिनेता अर्जुन रामपाल को बिना शूटिंग के लौटना पड़ा है। बताया जा रहा है कि अर्जुन रामपाल फिल्म 'डैडी' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे थे लेकिन जब घंटों इंतजार के बाद कपिल शर्मा नहीं आए तो अर्जुन रामपाल को बिना शूट किए ही लौटना पड़ा।

बताया जा रहा है कि अर्जुन रामपाल और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश अपनी अपकमिंग मूवी 'डैडी' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा' शो के सेट पर पहुंचे थे। लेकिन काफी देर तक बैठने के बाद उन्हें बताया गया कि कपिल की तबीयत खराब हो गई है इस वजह से उन्होंने शूट कैंसिल कर दिया है वो नहीं आ पाएंगे। इसके बाद दोनों घर लौट गए। बताया जा रहा है कि कपिल की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है और वो शूटिंग करने की हालत में नहीं हैं।

इससे पहले भी पिछले कई हफ्तों से कोई न कोई सेलिब्रिटी बिना शूटिंग किए लौट गए। गेस्ट इन लंडन, जब हैरी मेट सेजल और मुबारकां की स्टारकास्ट को इसी तरह इंतजार के बाद बिना शूट किए ही वापस लौटना पड़ गया था।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन