1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डिप्रेशन नहीं इस बीमारी से जूझ रहे हैं कपिल शर्मा !

डिप्रेशन नहीं इस बीमारी से जूझ रहे हैं कपिल शर्मा !

 Published : Aug 02, 2017 08:07 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 08:07 pm IST

इस इंटरव्यू में कपिल ने बताया कि ज्यादा काम करने की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

kapil- India TV Hindi
kapil Image Source : PTI

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी खराब तबीयत की वजह से चर्चा में है। खबर आ रही थी कि कपिल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं, इस वजह से वो अपने शो पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं और आए दिन कोई न कोई स्टार शो पर प्रमोशन के लिए आता है और बिना शूट किए लौट जाता है। काफी लोगों का बयान आया लेकिन कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इस पर चुप्पी साधे रही। पहली बार अब कपिल ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। कपिल ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी तबीयत तो खराब है लेकिन वो डिप्रेशन में नहीं हैं।

इस इंटरव्यू में कपिल ने बताया कि ज्यादा काम करने की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पिछले दिनों कपिल अपने शो और अपनी आने वाली फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग के बीच काफी ज्यादा भाग-दौड़ कर रहे थे और अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पा रहे थे। इसी लाहपरवाही की वजह से उनका बीपी लो ह गया और उन्हें अस्पताल मे भर्ती करना पड़ा।

कपिल ने कहा कि इतनी मेहनत की वजह से मैं बीमार हो गया, लेकिन परिवार और दोस्तों ने मेरा साथ दिया। जब कपिल से पूछा गया कि क्या उनकी खराब तबीयत की वजह से स्टार्स को बिना शूटिंग किए ही लौटना पड़ा तो कपिल ने कहा ये खबर गलत है, मैंने किसी को इंतजार नहीं करवाया।

कपिल पर ये भी आरोप था कि उन्होंने शूटिंग के दौरान स्टाफ  से बुरा बर्ताव किया इस पर कपिल ने कहा ऐसा नहीं है बल्कि खराब तबीयत की वजह से वो किसी से हंस कर बात नहीं कर पा रहे थे। कपिल ने बताया कि उनकी तबीयत अब ठीक हैं और वो अपनी सेहत का ध्यान रख रहे हैं।

जब कपिल से ये पूछा गया कि क्या वो डिप्रेशन में थे, इस पर कपिल ने हंसते हुए कहा, ये मेरे लिए बहुत बड़ा शब्द है, मुझे ऐसी कोई दिक्कत नहीं है।

कृष्णा अभिषेक पर बात करते हुए कपिल ने कहा उनका कृष्णा से कोई कॉम्प्टीशन नहीं है।

कपिल की बीमारी पर बहन का बड़ा खुलासा 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन