1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा की बीमारी पर बहन पूजा का बड़ा बयान, बताया इसलिए शूट नहीं कर पा रहे हैं उनके भाई

कपिल शर्मा की बीमारी पर बहन पूजा का बड़ा बयान, बताया इसलिए शूट नहीं कर पा रहे हैं उनके भाई

 Published : Jul 22, 2017 03:55 pm IST,  Updated : Jul 22, 2017 03:55 pm IST

‘द कपिल शर्मा शो’ की हालत आजकल ठीक नही है, जब से कपिल और सुनील की लड़ाई है कपिल की जिंदगी में एक के बाद एक मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है।

kapil sharma helath- India TV Hindi
kapil sharma helath Image Source : PTI

नई दिल्ली: ‘द कपिल शर्मा शो’ की हालत आजकल ठीक नही है, जब से कपिल और सुनील की लड़ाई है कपिल की जिंदगी में एक के बाद एक मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है। पहले शो के सभी कलाकार कपिल का साथ छोड़कर चले गए। आजकल कपिल शर्मा की तबीयत नासाज है। जिसकी वजह से तीन बार शो की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी। पहले अतिथि इन लंदन फिर शाहरुख की फिल्म जब हैरी मेट सेजल और हाल ही में मुबारकां की टीम बिना शूटिंग किए ही वापस लौट गई।

दरअसल पिछले एक महीने से कपिल शर्मा की तबीयत खराब चल रही है। लोग कपिल पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। अब कपिल की बहन पूजा ने कपिल के बार-बार शूटिंग कैंसिल करने और तबीयत का खुलासा किया है। पूजा ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि कपिल खुद अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं। दुख है लोग उन्हें अनप्रोफेशनल समझ रहे हैं। वो अपने काम से प्यार करते हैं और शो की टीआरपी को लेकर काफी परेशान हैं। उनका ब्लडप्रेशर काफी बढ़ गया है और डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। पूजा ने ये भी बताया कि कपिल सेट पर बेहोश नहीं हुए थे ये खबर झूठ है। कपिल बीमार हैं और जल्द ठीक हो जाएंगे।

आने वाला वक्त भी कपिल के लिए मुसीबत लेकर आने वाला है। एक तो कपिल के शो की टीआरपी गिरती जा रही है, शो एक बार फिर से टॉप 10 से नीचे खिसक गया है। दूसरा कई बड़े स्टार शो की शूटिंग किए बिना ही लौट गए। अब खबर ये भी आ रही है कि कपिल का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से रिप्लेस कर सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन