1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत में 'द लायन किंग' की कमाई पहुंची 150 करोड़ के पार

भारत में 'द लायन किंग' की कमाई पहुंची 150 करोड़ के पार

 Published : Jul 29, 2019 11:46 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 11:46 pm IST

 भारत में 'द लायन किंग' फिल्म 150 करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही है। अपनी रिलीज के बाद से फिल्म अभी तक 136.04 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

enertainment news- India TV Hindi
enertainment news Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: भारत में 'द लायन किंग' फिल्म 150 करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही है। अपनी रिलीज के बाद से फिल्म अभी तक 136.04 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है। 

दूसरे हफ्ते में डिजनी की इस फिल्म ने 38.93 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

इस साल अभी तक 'द लायन किंग' भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यह सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' से पीछे है।

ऐसा लग रहा है कि 'द लायन किंग' जल्द ही 'एवेंजर्स: एंडगेम' , 'कैप्टेन मार्वल' और 'अलादीन' के साथ अरब डॉलर कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन