1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The White Tiger Twitter Reaction: प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म देखने से पहले पढ़ें लोगों की प्रतिक्रिया

The White Tiger Twitter Reaction: प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म देखने से पहले पढ़ें लोगों की प्रतिक्रिया

 Published : Jan 23, 2021 01:53 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 01:53 pm IST

प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव की मूवी 'द व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।

the white tiger twitter reaction- India TV Hindi
'द व्हाइट टाइगर' ट्विटर रिएक्शन  Image Source : TWITTER: @PRIYANKACHOPRA

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस मूवी को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग ट्विटर पर अपना रिस्पॉन्स शेयर कर रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि इस फिल्म को लेकर लोगों का क्या रिएक्शन है। लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि प्रियंका के पति निक जोनस अपनी वाइफ की मेहनत देखकर बेहद खुश हैं। उन्होंने PC को गिफ्ट भी दिया है, जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिया है। 

द व्हाइट टाइगर को लेकर ट्विटर पर लोगों के ऐसे रिएक्शन सामने आ रहे हैं:

प्रियंका चोपड़ा ने कहा- हॉलीवुड में किसी ने मेरे लिए रास्ते नहीं बनाए हैं

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया ये गिफ्ट

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर गुब्बारे और एक वाइन की बोतल की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पति निक का शुक्रिया अदा किया है। 

कम समय में कैसे करें मेकअप, प्रियंका चोपड़ा ने इस Video के जरिए दिए टिप्स

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया तोहफा
Image Source : INSTAGRAM निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया तोहफा

निक ने द व्हाइट टाइगर को लेकर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा- 'अब आप द व्हाइट टाइगर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। अपनी पत्नी पर अद्भुत तरीके से गर्व है। मूवी में उन्होंने बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर काम किया है। पूरी टीम को बधाई।'

फिल्म का निर्माण अमेरिकी-ईरानी फिल्म निर्माता रामिन बहरानी ने किया है। बहरानी भारत-केंद्रित फिल्म का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अरविंद अडिगा के मैन बुकर पुरस्कार-विजेता उपन्यास पर आधारित है।

फिल्म में, प्रियंका और राजकुमार एक संपन्न जोड़े के रूप में दिखाई देंगे, जो अपने व्यवसाय के लिए अमेरिका से लौटने के बाद भारत में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। यहां देखें मूवी का ट्रेलर:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन