1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Year Ender 2020: इस साल डेब्यू करने वाले इन एक्टर्स ने मचाया धमाल

Year Ender 2020: इस साल डेब्यू करने वाले इन एक्टर्स ने मचाया धमाल

 Published : Dec 18, 2020 08:20 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 08:48 am IST

साल 2020 में इन बॉलीवुड एक्टर्स ने डेब्यू किया है, आइए देखते हैं एक झलक।

2020 ACTORS- India TV Hindi
2020 में डेब्यू करने वाले एक्टर्स Image Source : INSTAGRAM- OFFICIAL HANDLES

मुंबई: भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री दुनिया में सबसे बड़ी है, जहां युवा प्रतिभाओं को हमेशा नए मौके मिलते हैं। श्रेया चौधरी से अलाया एफ तक इन नवोदित कलाकारों ने पर्दे पर अपनी बेहतर अदाकारी से लोगों के ध्यान को अपनी ओर आकर्षित किया है और अपना प्रभाव भी छोड़ा है। कुछ ऐसे ही नवोदित कलाकारों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने इस साल अपने काम के दम पर फिल्मों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है।

अलाया एफ

अलाया ने 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की है। फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। तब्बू और सैफ अली खान जैसे कई दिग्गज कलाकार इस फिल्म का हिस्सा बने थे, ऐसे में इन सबके बीच खुद को साबित करना अलाया के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहा। हालांकि, अभिनेत्री ने अपनी हिम्मत और अपने आत्मविश्वास के दम पर ऐसा कर दिखाया।

श्रेया चौधरी

शो 'बंदिश बैंडिट्स' के रिलीज होने के बाद से लोग श्रेया चौधरी की तारीफें करने से नहीं थक रहे हैं। पहले इम्तियाज अली के साथ एक शॉर्ट फिल्म पर काम कर चुकी श्रेया ने इस शो से लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया और अभिनेत्री को शो में एक संघर्षपूर्ण पॉप गायिका तमन्ना शर्मा के रूप में अच्छी पहचान मिली। इस वक्त श्रेया के पास कई बड़े ऑफर हैं और लोगों को उनसे काफी उम्मीदें भी हैं।

संजना संघी

संजना 'रॉकस्टार', 'हिंदी मीडियम' और 'फुकरे' जैसी फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभा चुकी हैं, लेकिन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म 'दिल बेचारा' के साथ उन्होंने एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया और अपने अभिनय से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई। फिल्म में संजना के मार्मिक और संवेदनशील प्रदर्शन ने आलोचकों का दिल जीत लिया।

ऋत्विक भौमिक

कई शॉर्ट फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद ऋत्विक भौमिक ने आखिरकार 'बंदिश बैंडिट्स' के साथ लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया। शो में वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक की भूमिका में थे, जिसमें उनके बेहतर अभिनय ने दर्शकों के बीच उन्हें खास पहचान दिलाई।

प्राजक्ता कोहली

लोकप्रिय रूप से ये अपने यूट्यूब नाम 'मोस्टली सेन' से जानी जाती हैं। डिजिटली रिलीज हुए उनके 'मिसमैच्ड' में उन्हें काफी पसंद किया गया। आने वाले समय में प्राजक्ता को वरुण धवन और अनिल कपूर के साथ एक फिल्म में अभिनय करते देखा जा सकेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन