1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इसलिए आजकल गाने नहीं गा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

इसलिए आजकल गाने नहीं गा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

 Published : Jul 15, 2017 06:42 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 06:42 pm IST

गायन में हाथ आजमा चुकीं स्टार अभिनेत्री व निर्माता प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि फिलहाल उनके पास सिंगिंग के लिए समय नहीं है। इसलिए काफी वक्त से उन्होंने कोई सिंगल भी रिलीज नहीं किया है।

priyanka- India TV Hindi
priyanka Image Source : PTI

मुंबई: गायन में हाथ आजमा चुकीं स्टार अभिनेत्री व निर्माता प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि फिलहाल उनके पास सिंगिंग के लिए समय नहीं है। इसलिए काफी वक्त से उन्होंने कोई सिंगल भी रिलीज नहीं किया है। प्रियंका इन दिनों मुंबई में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने हाल ही में आई अपने घरेलू बैनर के तले बनी मराठी फिल्म 'व्हेंटिलेटर' (2016) में भी गाना गया है। उनका पिछला सिंगल 'आई कांट मेक यू लव मी' 2014 में आया था।

प्रियंका ने संगीत से विराम लेने के बारे में पूछे जाने पर बताया, "ऐसा मैंने जानबूझकर किया है। जब आप संगीत से जुड़ते हैं तो इसके लिए आपको भरपूर समय की जरूरत होती है और उसे प्रमोट करने की काबिलियत भी। मैं अभिनय और निर्माण के क्षेत्र में काफी काम कर रही हूं, इसलिए मेरे पास संगीत पर काम करने के लिए पर्याप्त समय नहीं है।"

अपनी आगामी मराठी फिल्म 'काय रे रास्कला' के लिए शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अभिनेत्री ने कहा कि फिलहाल उनकी गाना गाने की कोई योजना नहीं है।

प्रिंयका से जब आत्मकथा लिखने के बारे में पूछा गया तो पूर्व विश्व सुंदरी ने कहा कि फिलहाल उनके जीवन में बहुत सारे अध्याय बाकी हैं, लेकिन जो कोई भी उनके ऊपर किताब लिखना चाहता है, उसका शीर्षक 'अनफिनिश्ड' हो सकता है।

क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों जैसे पंजाबी, भोजपूरी, सिक्किमी, बांग्ला, असमिया फिल्मों पर काम करने के बाद प्रियंका अब हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों के निर्माण पर भी विचार कर रही हैं।

(इनपुट- आईएनएस)

प्रियंका ने इस तरह दिया ए आर रहमान का साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन