1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वजह से 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' का प्रचार करने कपिल के शो में नहीं पहुंचे अक्षय कुमार

इस वजह से 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' का प्रचार करने कपिल के शो में नहीं पहुंचे अक्षय कुमार

 Published : Aug 26, 2017 12:24 pm IST,  Updated : Aug 26, 2017 12:24 pm IST

अक्षय अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस' से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तक में पहुंचे थे लेकिन कपिल के शो से अक्षय ने दूरी बना ली।

kapil sharma and akshay kumar- India TV Hindi
kapil sharma and akshay kumar

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। सिनेमाघरों में अभी भी यह फिल्म चल रही है। मगर हर बार कपिल के शो में अपनी फिल्म का प्रचार करने जाने वाले अक्षय इस बार कपिल के शो नहीं पहुंचे थे। अक्षय अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस' से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तक में पहुंचे थे लेकिन कपिल के शो से अक्षय ने दूरी बना ली। इससे पहले सलमान खान ने भी ट्यूबलाइट के लिए कपिल से दूरी बना ली और सुनील ग्रोवर के साथ शो का प्रमोशन करने पहुंचे।

बता दें, पिछले कुछ महीनों में कई बार कई बड़े सितारों को कपिल के शो से बिना शूटिंग पूरी किए ही वापस लौटना पड़ा। अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी जब हैरी मेट सेजल के प्रचार के लिए कपिल के शो में पहुंचे थे मगर उन्हें बिना शूटिंग किए वापस लौटना पड़ा था। कपिल की खराब तबीयत की वजह से शाहरुख के अलावा गेस्ट इन लंडन, मुबारकां और डैडी की टीम को भी लौटना पड़ा था। हालांकि बाद में कपिल ने दोबारा मुबारकां और डैडी की टीम को बुलाकर शो की शूटिंग की। लेकिन शाहरुख दोबारा नहीं आए।

पहले तो कपिल की निगेटिव इमेज की वजह से सुपरस्टार इस शो में जाना पसंद नहीं कर रहे हैं। वहीं लगातार गिरती टीआरपी की वजह से भी सितारे अब इस शो में नहीं जाना चाहते हैं। अब कपिल की तबीयत खराब होने की वजह से जब वो शूट कैंसिल करने लगे तो बड़े सितारों ने कपिल के शो में जाना ही बंद कर दिया।

दर्शकों में भी सुनील ग्रोवर के जाने के बाद से 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर क्रेज खत्म हो गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन