1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के इस पोस्टर में दिख रही ये खास चीज आमिर की मां का दिया तोहफा है!

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के इस पोस्टर में दिख रही ये खास चीज आमिर की मां का दिया तोहफा है!

 Published : Oct 01, 2018 05:59 pm IST,  Updated : Oct 01, 2018 05:59 pm IST

विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ 8 नवंबर को सभी वर्ग के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

Aamir Khan- India TV Hindi
Aamir Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आगामी फ़िल्म "ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां" के साथ एक बार फिर अपने प्रशंसकों को हैरत में डालने के लिए तैयार है। हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के ट्रेलर और करैक्टर पोस्टर में आमिर ने अपने फिरंगी लुक से हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया है। आमिर अपने इस लुक में विशेष तौर पर सुरमा लगाए हुए नज़र आये, लेकिन क्या आप जानते है आमिर के लिए यह सुरमा बहुत खास है!

फ़िल्म में आमिर की आंखों में सुरमा उनके लुक का एक अभिन्न हिस्सा है और सबसे महत्वपूर्ण, आमिर को यह सुरमा उनकी माँ ने भेंटस्वरूप दिया था जिसे वह सम्पूर्ण फ़िल्म में अपनी आंखों में सजाएं हुए नज़र आएंगे।

"ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां" की कहानी 1795 की है, जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत मे व्यापार करने आई थी, लेकिन धीरे-धीरे राज करने लगी। फ़िल्म में अमिताभ बच्चन 'खुदाबख्श' की भूमिका निभा रहे है जबकि आमिर खान 'फिरंगी' के किरदार में नज़र आ रहे है। बेहतरीन तीरंदाजी के साथ फातिमा इसमें खतरनाक स्टंट करते हुए अमिताभ बच्चन का सहारा बनी हैं। तो वही कैटरीना कैफ 'फिरंगी' आमिर खान को अपनी अदाओं से दीवाना बनाते हुए नज़र आएंगी।

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां  में पहली बार भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े किंवदंती अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ नज़र आएंगे। इस दीवाली "ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां " बड़ी स्क्रीन पर एक रोमांचक, शानदार सिनेमाई अनुभव के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यश राज फिल्म्स की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां  इस दीवाली पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ़िल्म में से एक है।

विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 नवंबर को सभी वर्ग के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

Also read:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन