1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान के कहने पर अमिताभ बच्चन ने नागराज मंजुले की 'झुंड' के लिए भरी थी हामी

आमिर खान के कहने पर अमिताभ बच्चन ने नागराज मंजुले की 'झुंड' के लिए भरी थी हामी

 Published : Sep 27, 2018 07:58 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 07:58 pm IST

अमिताभ बच्चन ने 'सैराट' के डायरेक्टर नागराज मंजुले की पहली हिंदी फिल्म 'झुंड' की शूटिंग शुरू कर दी है। अमिताभ का कहना है कि उन्होंने आमिर खान के कहने पर इस फिल्म के लिए हामी भरी थी।

Amitabh Bachchan, Aamir Khan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan, Aamir Khan

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन ने 'सैराट' के डायरेक्टर नागराज मंजुले की पहली हिंदी फिल्म 'झुंड' की शूटिंग शुरू कर दी है। अमिताभ का कहना है कि उन्होंने आमिर खान के कहने पर इस फिल्म के लिए हामी भरी थी।

‘झुंड’ में अमिताभ एक प्रोफेसर की भूमिका में नजर आयेंगे जो गली-मुहल्लों के लड़कों की एक फुटबॉल टीम तैयार करते हैं। अमिताभ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे याद है जब मैंने आमिर के बात की तो उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे यह फिल्म करनी चाहिए। आप जानते है कि क्या होता है जब आमिर किसी को प्रोत्साहित करते हैं।....इसलिए मैं इसे कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम नवंबर से फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। यह वास्तविक जीवन की कहानी है। यह वंचित बच्चों और झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की कहानी है जो एक टीम बनाते हैं।’’

अमिताभ बच्चन ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के ट्रेलर लॉच के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर आमिर खान भी मौजूद थे। इस फिल्म के जरिये पहली बार दो सशक्त अभिनेता अमिताभ और आमिर एक साथ बड़े पर्दे पर काम करेंगे।

दोनों दिग्गज अभिनेताओं को लेकर बहुत पहले फिल्म ‘रिश्ता’ की घोषणा की गयी थी लेकिन यह फिल्म पूरी नहीं हुई। आमिर ने कहा कि बहुत पहले हम दोनों कलाकारों को लेकर इंद्र कुमार ने ‘रिश्ता’ फिल्म बनाने की घोषणा की थी। लेकिन कई कारणों से यह फिल्म नहीं बन सकी।

Also Read:

तनुश्री-नाना विवाद पर अमिताभ बच्चन की चुप्पी, आमिर खान बोले- 'जांच हो'

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए यौन शोषण के आरोप, गणेश आचार्य को कहा दोमुंहा

तैमूर अली खान के कारण फेमस हो गई हैं उनकी नैनी, मिलती है लाखों की सैलरी!

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन