1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर अली खान के कारण फेमस हो गई हैं उनकी नैनी, मिलती है लाखों की सैलरी!

तैमूर अली खान के कारण फेमस हो गई हैं उनकी नैनी, मिलती है लाखों की सैलरी!

 Written By: Swati Pandey
 Published : Sep 27, 2018 05:14 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 07:43 pm IST

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर के साथ रहते हुए उनकी नैनी भी फेमस हो गई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी नैनी को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है।

Taimur Ali Khan with his Nanny- India TV Hindi
Taimur Ali Khan with his Nanny Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग कई बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा है। तैमूर चाहे पार्क में खेल रहे हों या प्ले स्कूल जा रहे हों, उनकी तस्वीरें खींचने के लिए कैमरामैन हमेशा मौजूद रहते हैं। तैमूर भी कैमरा फ्रेंडली हैं और मीडिया को पोज देने में नहीं हिचकिचाते। तैमूर के साथ हर जगह नैनी नजर आती हैं। ज्यादातर तस्वीरों में तैमूर अपनी नैनी की गोद में दिखते हैं। तैमूर के साथ रहते हुए उनकी नैनी भी फेमस हो गई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी नैनी को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नैनी को हर महीने 1.5 लाख रूपये सैलरी मिलती है। इसके साथ ही ओवरटाइम करने के भी अलग से पैसे मिलते हैं। इतना ही नहीं उनके लिए एक कार हमेशा खड़ी रहती है। उन्हें तैमूर को जहां ले जाना होता है, वह उस कार से ले जाती हैं।

Taimur Ali Khan with his Nanny
Image Source : YOGEN SHAHTaimur Ali Khan with his Nanny

Taimur Ali Khan with his Nanny
Image Source : YOGEN SHAHTaimur Ali Khan with his Nanny

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नैनी का नाम सावित्री है। उनके इंस्टाग्राम पर फैन पेज भी है।

हालांकि तैमूर को मिलती अटेंशन से सैफ और करीना परेशान हैं। कई बार दोनों कह चुके हैं कि तैमूर को सामान्य बचपन मिलना चाहिए और पैपराजी को तैमूर की ज्यादा तस्वीरें नहीं खीचनी चाहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन