1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डायरेक्टर ने बोला कट, फिर भी नहीं रुके टाइगर और जैकलीन, कर लिया...

डायरेक्टर ने बोला कट, फिर भी नहीं रुके टाइगर और जैकलीन, कर लिया...

 Published : Aug 26, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 04:41 pm IST

टाइगर श्रॉफ और जैकलिन फर्नांडिज के अभिनय से सजी हाल ही में रिलजी हुई फिल्म 'अ फ्लाइंग जट्ट' में टाइगर पहली बार एक सुपरहीरो का किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। इसे दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है।

amy- India TV Hindi
amy

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ और जैकलिन फर्नांडिज के अभिनय से सजी हाल ही में रिलजी हुई फिल्म 'अ फ्लाइंग जट्ट' में टाइगर पहली बार एक सुपरहीरो का किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। इसे दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। लेकिन फिल्म को बच्चों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में जैकलिन और टाइगर पहली बार एक दूसरे के साथ काम करते हुए नजर आए हैं। सुपरहीरो वाली इस फिल्म में इन दोनों के बीच एक किसिंग सीन भी दिखाया गया है। लेकिन इसके पीछे भी एक वाकया है जो हाल ही में सामने है।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक सीन में जैकलिन और टाइगर को एक दूसरे के नजदीक आना था और डायरेक्टर के कट बोलते ही उन्हें वहीं रुक जाना था लेकिन ऐसा हुआ नहीं और दोनों ने एक दूसरे को किस कर लिया।

इस किसिंग सीन की वजह से जहां एक तरफ फिल्म में इन दोनों की कैमेस्ट्री बेहतरीन नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ निर्देशक ने इसे फाइनल कट के लिए रख लिया। वैसे टाइगर की अब जितनी भी फिल्में आई हैं उनमें इनका एक लिप-लॉक सीन तो जरूर फिल्माया गया है।

फिल्म में टाइगर और जैकलिन के अलावा ऑस्ट्रेलियन अभिनेता नाथन जोन्स भी मुख्य किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में वह एक खलनायक की निभाते हुए दिखे हैं। नाथन जोंस एक पेशेवर पहलवान हैं जिन्होंने 2005 में सन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन