1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Viral Video: टाइगर श्रॉफ ने ऐसा क्या कर दिया कि फूट-फूटकर रोने लगीं अनन्या पांडे

Viral Video: टाइगर श्रॉफ ने ऐसा क्या कर दिया कि फूट-फूटकर रोने लगीं अनन्या पांडे

 Published : Apr 01, 2019 08:28 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 08:28 pm IST

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के सेट पर टाइगर श्रॉफ ने ऐसा क्या कर दिया कि अनन्या पांडे फूट-फूटकर रोने लगी?

Viral Video- India TV Hindi
Viral Video

मुंबई: अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में टाइगर और अनन्या पांडे के साथ तारा सुतारिया भी लीड रोल में होंगी। आज टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे का शूटिंग के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या पांडे रो रही हैं, वहीं टाइगर श्रॉफ उन्हें मनाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अनन्या पांडे हैं कि उनके आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

इससे पहले आप कुछ और समझे हम बता दें कि अनन्या पांडे ने टीम के साथ मिलकर टाइगर श्रॉफ के साथ प्रैंक करने की कोशिश की थी। लेकिन टाइगर तो टाइगर हैं वो अनन्या के झांसे में नहीं आए और अप्रैल फूल नहीं बनें। देखिए वीडियो-

अनन्या पांडे, तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' 10 मई को रिलीज होगी। आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआती की थी और फिल्म हिट रही थी।

Also Read:

निक जोनस ने साइन लैंग्वेज में सबके सामने प्रियंका चोपड़ा को कहा I Love You

परिणीति चोपड़ा ने सानिया मिर्जा से की रिक्वेस्ट, कहा- अपना बेटा हमेशा के लिए मुझे दे दो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन