मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अभिनय से सजीं फिल्म बागी-2 (Baaghi 2) बॉक्स ऑफिस पर स्पीड के साथ कमाई कर रही है और यह फिल्म दर्शको को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म ने 4 दिनों में इतनी जबरदस्त कमाई की है कि कलेक्शन के मामलें में टाइगर श्राफ की हालिया रिलीज फिल्मों में सबसे आगे निकल गई है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के अभिनय से सजीं फिल्म ने चौथे दिन 12.10 करोड़ (box office collection) की कमाई की है। कल सोमवार को भारतबंद का भी फिल्म की कमाई पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा है और फिल्म ने उम्मीद के अनुसार बिजनेस किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ‘बागी-2’ में टाइगर और दिशा की कैमेस्ट्री दर्शको को पसंद आई है वहीं मनोज वाजपेयी और रणदीप हुड़डा के शानदार अभिनय भी दर्शकों को पसंद आया है।
Related Stories
कुछ इस तरह पिछले चार दिन में फिल्म की कमाई की
Day 1 : 25.10 करोड़
Day 2 : 24.40 करोड़
Day 3 : 27.60 करोड़
Day 4 : 12. 10 करोड़
इस तरह से फिल्म ने 4 दिन में 85* करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता प्राप्त की है और उम्मीद की जा रही है कि बॉगी-2 बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी।
अधिक स्क्रीन पर रिलीज करने और टाइगर का एक्शन अवतार ने किया कमाल
टाइगर श्रॉफ 'बागी-2' में जिस एक्शन अवतार में नजर आए हैं उसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है जिसके चलते फिल्म को 4 दिन में जबरदस्त सफलता मिली है और फिल्म देखकर बाहर निकल रहे दर्शकों के सकारात्मक फीडबैक के चलते फिल्म को नए दर्शक मिल रहे हैं। दूसरी तरफ फिल्म को वर्ल्डवाइड 4221 स्की्न पर रिलीज करने से भी फायदा हुआ है। भारत में 'बागी-2' को 3500 और विदेश में 6500 स्क्रीन्स मिले हैं।
कमाई की मामलें में टाइगर श्रॉफ ने अपनी ही फिल्मों को रिकार्ड तोड़ा
टाइगर श्रॉफ के लिए 'बागी-2' विशेष फिल्म बन गई है क्योंकि इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का एक ऐसा रिकार्ड बनाया है जो टाइगर श्रॉप की अन्य फिल्मों पर भारी है और वह भी केवल चार दिन में। इससे पहले 2016 में रिलीज बागी ने 76.00 करोड़ की कमाई की थी,और साल 2018 में बागी -2 ने 4 दिन में ही इस आंकड़ें से आगे निकलते हुए बॉक्स ऑफिस पर 85* करोड़ की कमाई कर ली है। टाइगर श्रॉफ के अभिनय से सजीं फिल्म 'हिरोपंती' 2014 में रिलीज हुई थी और इसने 55 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।
गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और फिल्म निर्माता आयशा श्रॉफ के बेटे हैं। 2 मार्च 1990 को जन्में टाइगर श्रॉफ ने अपना बॉलीवुड में अपना फिल्मी करियर फिल्म 'हीरोपंती' से साल 2014 में की थी।