1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने पांच महीने बाद की काम पर वापसी, शेयर की तस्वीर

टाइगर श्रॉफ ने पांच महीने बाद की काम पर वापसी, शेयर की तस्वीर

 Published : Aug 20, 2020 08:18 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 08:18 pm IST

टाइगर श्रॉफ ने पांच महीनों के बाद काम पर वापसी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।

tiger shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ Image Source : INSTAGRAM/TIGERJACKIESHROFF

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ लगभग पांच महीने के बाद काम पर दोबारा वापसी करने वाले हैं। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसके उनके हाथ में 'फेथ' लिखा नजर आ रहा है।

अपने इस पोस्ट के कैप्शन में टाइगर लिखते हैं, "वापस काम पर हैशटैगकिपदफेथ।"

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह फिलहाल किसकी शूटिंग कर रहे हैं।

टाइगर ने इससे पहले अपना एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह वर्कआउट करते और अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे थे।

फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार अहमद खान द्वारा निर्देशित 'बागी 3' में देखा गया था जो कि इस फिल्म की तीसरी किश्त थी। रिलीज होने के बाद फिल्म की शुरूआती कमाई अच्छी रही, लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा होना बंद हो गया।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन