1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने थ्रोबैक फोटो में फ्लॉन्ट किए एब्स, रणवीर सिंह ने कहा- अब 10 ही नया सिक्स पैक है...

टाइगर श्रॉफ ने थ्रोबैक फोटो में फ्लॉन्ट किए एब्स, रणवीर सिंह ने कहा- अब 10 ही नया सिक्स पैक है...

 Published : May 20, 2020 04:53 pm IST,  Updated : May 20, 2020 04:57 pm IST

टाइगर श्रॉफ की इतनी फिट बॉडी देखकर उनके फैंस हैरान हैं। उनकी फोटो खूब वायरल हो रही है।

tiger shroff - India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ की फोटो पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते लागू किए लॉकडाउन में बॉलीवुड स्टार्स घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में कोई किचन में अपना पसंदीदा खाना बना रहा है तो कोई पियानी सीख रहा है। इस बीच एक्टर टाइगर श्रॉफ ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वो छह या सात नहीं बल्कि पूरे 10 पैक फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इसे देखकर हर कोई हैरान है। रणवीर सिंह ने फोटो पर मजेदार कमेंट किया है।

रणवीर सिंह ने टाइगर श्रॉफ की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अब 10 नया 6 है।' वहीं फैंस भी टाइगर की फिट बॉडी देख हैरान हैं। 

ranveer singh
Image Source : INSTAGRAMरणवीर सिंह ने टाइगर की फोटो पर किया कमेंट

टाइगर आखिरी बार अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे। बागी फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर दमदार हुई थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसमें रुकावट आ गई।

वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो वो 83 फिल्म में दिखाई देंगे, जिसमें वो दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसमें उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण भी नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन