मुंबई: नई पीढ़ी के एक्शन हीरो के रूप में पहचान बना चुके बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि स्टंटमैन और फाइट मास्टर्स को अधिक सम्मान और मान्यता मिलनी चाहिए, क्योंकि वे हर रोज फिल्म के सेट पर अपना जीवन दांव पर लगाते हैं। अभिनेता ने मीडिया के समक्ष अपनी आगामी फिल्म 'बागी 2' का विशेष वीडियो जारी किया।
Related Stories
यह उल्लेख करते हुए कि सेट पर हर स्टंटमैन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस पर टाइगर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे साथ काम कर रहे स्टंटमैन को अधिक सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "हर दिन वे अपना जीवन खतरे में डालते हैं, वे बिना 'गुडबाय' कहे घर से बाहर निकलते हैं, उन्हें ये तक पता नहीं होता कि घर जिंदा लौटेंगे या नहीं। इसे देखते हुए उन्हें बहुत कम मान्यता मिली है।"
कार्यक्रम में अभिनेत्री दिशा पटानी और निर्देशक अहमद खान भी उपस्थित थे।