मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 2’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। टाइगर ने अपनी पहली फिल्म ‘हिरोपंती’ से ही साबित कर दिया था कि वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ शानदार डांसर भी हैं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी बाकी फिल्मों में अपने जबरदस्त एक्शन और डांस मूव्स से दर्शकों को हैरान कर दिया है। लेकिन अब खबर आई है कि टाइगर को जल्द ही छोटे पर्दे पर भी थिरकते हुए देखा जाएगा।
Related Stories
दरअसल टाइगर ने टीवी के रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' में अपने डांस से सभी को प्रभावित कर दिया। चैनल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, टाइगर 'बागी 2' की सह-कलाकार दिशा पटानी के साथ अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के लिए जी टीवी के शो का हिस्सा बने। मंच पर एंट्री के दौरान दोनों कलाकारों का प्रतियोगियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।
बयान के मुताबिक, "बच्चों के बीच लोकप्रिय टाइगर को प्रतियोगियों ने तुरंत घेर लिया। सभी प्रतियोगी अपनी मां के साथ मंच पर पहुंचे। उन्होंने टाइगर से अपने 'बागी 2' की सह-कलाकार दिशा पटानी के साथ साथ डांस करने का आग्रह किया और जब टाइगर थिरके तो सभी दंग रह गए।"