1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन के 'एक दो तीन' गाने पर लीगल एक्शन लेंगे डायरेक्टर, कहा- सेंट्रल पार्क को बोटैनिकल गार्डेन बना दिया

जैकलीन के 'एक दो तीन' गाने पर लीगल एक्शन लेंगे डायरेक्टर, कहा- सेंट्रल पार्क को बोटैनिकल गार्डेन बना दिया

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 22, 2018 09:21 am IST,  Updated : Mar 22, 2018 09:21 am IST

माधुरी दीक्षित की जगह जैकलिन फर्नांडिस को इस गाने में लेना ऐसा है जैसे सेंट्रल पार्क को बोटैनिकल गार्डन बना दिया गया हो। माधुरी दीक्षित के डांस में ग्रेस था, मासूमियत थी लेकिन यह डांस कम ‘सेक्स एक्ट’ ज्यादा लग रहा है।

जैकलिन-माधुरी- India TV Hindi
जैकलिन-माधुरी

नई दिल्ली: माधुरी दीक्षित की मशहूर फिल्म ‘तेजाब’ के सुपरहिट गाने ‘एक दो तीन...’ को जैकलिन फर्नांडिस के साथ फिर से री-क्रिएट किया गया है। अभी गाने का सिर्फ टीजर ही रिलीज हुआ है लेकिन एक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल जैकलिन का यह गाना ओरिजनल गाने के क्रिएटर्स को रास नहीं आया।

फिल्म तेजाब के निर्देशक एन चंद्रा और ओरिजनल गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान बागी 2 के इस नए गाने से खुश नहीं हैं। फिल्म के निर्देशक ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके गाने का यह हश्र होगा। उन्होंने सिर्फ इतना ही नहीं कहा बल्कि यह भी कहा कि माधुरी दीक्षित की जगह जैकलिन फर्नांडिस को इस गाने में लेना ऐसा है जैसे सेंट्रल पार्क को बोटैनिकल गार्डन बना दिया गया हो। माधुरी दीक्षित के डांस में ग्रेस था, मासूमियत थी लेकिन यह डांस कम ‘सेक्स एक्ट’ ज्यादा लग रहा है। उन्होंने बताया कि ओरिजनल गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान भी नए वाले गाने को देखकर काफी निराश हुई हैं।

बता दें, बागी 2 के लिए जैकलिन फर्नांडिस ने 1..2..3 गाने पर परफॉर्म किया है। इस गाने को सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। इस बार गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। इस फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन